फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Even after 22 days of demand, the children did not get Kheer and Pinni.

Kaithal News: डिमांड के 22 दिन बाद भी बच्चों को नहीं मिली खीर और पिन्नी

Sat, 22 Nov 2025 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 22 Nov 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Even after 22 days of demand, the children did not get Kheer and Pinni.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। राजकीय प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालय के करीब 40 हजार विद्यार्थियों को 22 दिन बाद भी इंस्टेंट खीर और पिन्नी नहीं मिल पाई है। मिड-डे मील के तहत राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को इंस्टेंट खीर और पिन्नी की नई डाइट मिलने का इंतजार है। जबकि निदेशालय के आदेशों के बाद उनको एक नवंबर से यह आहार मिलना था। विभाग की ओर से बाल वाटिका-तीन से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों की पोषण स्थिति में सुधार के लिए सप्ताह में एक दिन इंस्टेंट खीर और एक दिन पिन्नी वितरित करने की योजना बनाई है। योजना के तहत निदेशक मौलिक शिक्षा ने एक नवंबर से 31 मार्च 2026 तक खीर और पिन्नी वितरित करने के लिए निर्देश दिए थे लेकिन नवंबर के 22 दिन बीत जाने के बाद भी स्कूलों में इसकी सप्लाई नहीं हुई है। दबी आवाज में शिक्षिकों ने कहा कि मुख्यालय से तो पत्र जारी हुआ है लेकिन अभी तक दोनों चीजों की सप्लाई नहीं हुई है। जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश के अनुसार जल्द ही डाइट शुरू की जा रही है।
विद्यालयों में विद्यार्थी अभी भी केवल मासिक डाइट प्लान के अनुसार राजमा-चावल आदि का ही आहार ले रहे हैं। बच्चों से बातचीत में उन्होंने खीर और पिन्नी मिलने से इन्कार किया। विद्यालय की शिक्षिकाओं ने बताया कि मुख्यालय से पत्र जरूर आया है, लेकिन सप्लाई अब तक नहीं पहुंची। जिले के 594 विद्यालयों में पढ़ने वाले कुल विद्यार्थियों को खीर और पिन्नी दी जानी है, जिनमें विद्यार्थी प्राइमरी के हैं। मिड-डे मील योजना के तहत खीर और पिन्नी की डिमांड भेजी जा चुकी है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, जिले में सप्लाई पहुंचने के बाद ही वितरण शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

30 अक्तूबर को भेजी गई थी डिमांड
जिला विभाग की ओर से इसके लिए 30 अक्तूबर को ही डिमांड भेज दी गई थी। जिले के विद्यालयों में हरियाणा एग्रो इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन लिमिटेड की ओर से पिन्नी की सप्लाई दी जानी है। योजना के अनुसार जिस दिन बच्चों को आयरन की गोलियां दी जाती है, उसी दिन पिन्नी दी जानी है। इसमें पहली से आठवीं तक के साथ बाल वाटिका-3 के बच्चों को शामिल किया है। शिक्षा निदेशालय ने सर्दी के दौरान विद्यार्थियों को पोषण देने के उद्देश्य से यह योजना शुरू की है। चूंकि पिन्नी गर्म होती है और इसके सेवन से बच्चों का सर्दी से बचाव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed