फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Estimated cost of City Square reduced by one crore

सिटी स्क्वेयर की अनुमानित लागत एक करोड़ घटी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Estimated cost of City Square reduced by one crore
कैथल। सात सालों से लटके हरियाणा के स्थानीय निकायों में सबसे बड़े प्रोजेक्ट सिटी स्क्वेयर की अनुमानित लागत अब एक करोड़ रुपये घट गई है। नगर परिषद अधिकारियों ने अब 54 के बजाय 53 करोड़ रुपये रिवाइज एस्टीमेट बनाकर रिपोर्ट विभाग मुख्यालय भेजी है। इसे जल्द ही मंजूरी मिलने की उम्मीद है। पिछले दो साल से भी ज्यादा समय से यह प्रोजेक्ट ठप पड़ा है। इस पर करीब 21 करोड़ रुपये की राशि खर्च आ चुकी है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कांग्रेस सरकार में वर्ष 2015 में सिटी स्क्वेयर प्रोजेक्ट पर काम शुरू हुआ था। तत्कालीन मंत्री रणदीप सुरजेवाला ने इस प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया था। इसके बाद हुए चुनाव में कांग्रेस सरकार चली गई। भाजपा सरकार आने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कैथल में आयोजित रैली में इस प्रोजेक्ट को पूरा करने की घोषणा की थी। सीएम की घोषणा अनुसार काम भी तेजी से शुरू हो गया था।
विज्ञापन

इसी बीच सीएम फ्लाइंग द्वारा की गई जांच के बाद इस मामले में तत्कालीन चेयरपर्सन सहित नगर परिषद के अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप में केस दर्ज हो गया था। इसके बाद से ही यह प्रोजेक्ट ठंडे बस्ते में चला गया। सरकार द्वारा इस वर्ष पारित बजट में इस प्रोजेक्ट के लिए फंड की व्यवस्था की गई। इसके बाद पिछले सप्ताह चंडीगढ़ में हुई विभागीय अधिकारियों की बैठक में इस प्रोजेक्ट पर विस्तृत चर्चा के बाद फैसला लिया गया था कि प्रोजेक्ट के लिए रिवाइज एस्टीमेट बनवाकर काम शुरू करवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब नगर परिषद में एमई राजकुमार शर्मा की अगुवाई में फिर से अनुमानित लागत रिपोर्ट तैयार करते हुए विभाग मुख्यालय भेज दी गई है। एमई राजकुमार शर्मा ने बताया कि सिटी स्कवेयर पर करीब 53 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत रिपोर्ट तैयार करते हुए विभाग मुख्यालय भेजी गई है। जैसे ही इसकी मंजूरी मिल जाएगी, इस पर काम शुरू करवा दिया जाएगा। शहर में यह एक महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है। इसके पूरा होने पर शहरवासियों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed