फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Establishment of Dwadash Jyotirlinga in the temple

Kaithal News: मंदिर में द्वादश ज्योतिर्लिंग की स्थापना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Establishment of Dwadash Jyotirlinga in the temple
41 कैथल। सनातन धर्म मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद ब्राह्म्ण व अन्य। संगठन
कैथल। कोठी गेट स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर शहर का प्राचीन मंदिर है और पूरे शहर की आस्था का केंद्र बना हुआ है। श्री सनातन धर्म मंदिर में मां भद्रकाली मंदिर, नव दुर्गा मंदिर, शनिदेव मंदिर, पंचमुखी हनुमान, मां अंजना मंदिर और भगवान शिव का मंदिर श्रद्धालुओं की प्रमुख आस्था का केंद्र है। मंदिर में आज धार्मिक कार्यों के अन्तर्गत द्वादश ज्योतिर्लिंग की स्थापना की गई है। ज्योतिर्लिंग स्थापना से पहले लगातार मंदिर प्रांगण में पिछले तीन दिनों से पूजा-अर्चना की जा रही थी।
विज्ञापन

यह जानकारी सभा के प्रधान रविभूषण गर्ग ने दी। उन्होंने बताया कि सभा की ओर से समाज को सेवा प्रदान करने के लिए फिजियो थेरेपी सेंटर चलाया जा रहा है। मंदिर सभा की ओर से वृद्ध आश्रम और अनाथालय भी चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

ज्योतिर्लिंग की स्थापना से पहले शोभायात्रा का भी आयोजन किया गया। शोभायात्रा का शुभारंभ कोठी गेट से हुआ। यात्रा नगर परिषद से पार्क रोड होते हुए मंदिर प्रांगण पहुंची। सभी श्रद्धालु ढोल की थाप पर झूमते हुए भक्ति रंग से सरोबार मंदिर प्रांगण पहुंचे। मंदिर परिसर देवों के देव महादेव के जयकारों से गूंज उठा। मुख्य पुजारी के रूप में पंडित ऐमना कुमार गौड़ ने पूजा-अर्चना का कार्य किया। इस दाैरान श्रद्धालु भावविभोर नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रधान रवि भूषण गर्ग ने सभा सदस्यों और शहरवासियों का धन्यवाद किया और कहा कि शहरवासियों के सहयोग से ही सभा अपने धार्मिक और सामाजिक कार्यों में लगी हुए है।

इस अवसर पर सुभाष गोयल, रघुबीर गर्ग, प्रेम सिंगला, चंद्र प्रकाश गोयल, श्याम सुंदर बंसल, अनिल गर्ग, हरि मिश्रा, पवन गर्ग, सुनील गर्ग, इंद्र बंसल, सतपाल मंगला, हरि मिश्रा, प्रवीण चौधरी, राज कुमार, सुरेंद्र अरोड़ा, राकेश मित्तल, प्रवेश बंसल, रमेश बंसल, अनुज गोयल, सज्जन गोयल, कुलदीप मेहरा, केवल कृष्ण गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed