फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Environment protection is everyone's duty: Manjeet

Kaithal News: पर्यावरण संरक्षण सबका कर्तव्य ः मनजीत

Tue, 15 Oct 2024 03:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 15 Oct 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
Environment protection is everyone's duty: Manjeet
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। डीएवी कॉलेज चीका में एनएसएस यूनिट व इको क्लब के संयुक्त तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। मुख्यातिथि के रूप में तहसीलदार मनजीत मलिक व नायब तहसीलदार बंसी लाल ने शिरकत की। मुख्यातिथि मनजीत मलिक ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण सबका कर्तव्य है।

उन्होंेने कहा कि पर्यावरण प्रदूषण की समस्या दिन प्रतिदिन गंभीर रूप धारण करती जा रही है। धान की फसल की कटाई के बाद जो अवशेष जलाएं जाते हैं उससे बड़ी मात्रा में कार्बन डाई ऑक्साइड का उत्सर्जन होता है जिससे वायुमंडलीय ताप बढ़ता है जिससे मानव स्वास्थ्य प्रभावित होता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अवशेषों को जलाने से जमीन की ऊपरी स्तह पर रहने वाले मित्र कीट नष्ट हो जाते हैं जिससे उत्पादन एवं मृदा स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। उन्होंने कहा कि यदि समय पर फसल अवशेष प्रबंधन कर लिया जाए तो बहुत सी पर्यावरण संबंधी समस्याओं का निदान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नायब तहसीलदार बंसी लाल ने कहा कि फसल अवशेष का प्रबंध करने से मृदा की भौतिक, रासायनिक व जैविक गुणवत्ता में वृद्धि होती है व वातावरण को प्रदूषण से भी बचाया जा सकता है। प्राचार्य अवतार सिहं ने मुख्य अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर अभिवादन किया। इस अवसर पर एनएसएस अधिकारी नीरज सिंह, प्रो. वीरेंद्र पाल, कुनाल वर्मा, बंटी दास भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed