{"_id":"683b5636417414b594002156","slug":"enthusiasm-among-students-1500-applications-so-far-in-rksd-college-kaithal-news-c-18-1-knl1004-659774-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: विद्यार्थियों में उत्साह, आरकेएसडी महाविद्यालय में अब तक 1500 आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: विद्यार्थियों में उत्साह, आरकेएसडी महाविद्यालय में अब तक 1500 आवेदन
Sun, 01 Jun 2025 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 01 Jun 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। आरकेएसडी महाविद्यालय में स्नातक कोर्सों के लिए प्रथम वर्ष की कक्षाओं में दाखिले को लेकर विद्यार्थियों में काफी उत्साह है। इसका नतीजा यह है कि पहले की तरह साल भी कॉलेज में अब तक सबसे अधिक आवेदन आ चुके हैं। ऐसे में अब तक कॉलेज में लगभग 1500 पंजीकरण हो चुके हैं।
प्राचार्य डॉ. सत्यबीर सिंह मेहला ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत महाविद्यालय में अंतर्विषयक स्नातक कार्यक्रम और उद्योगोन्मुख विषय संयोजन उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिनकी ओर हरियाणा के विभिन्न जिलों व पड़ोसी राज्यों के विद्यार्थियों का रुझान बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि कॉलेज का सुदृढ़ शैक्षणिक रिकॉर्ड, समर्पित शिक्षकों की टीम और समग्र विकास पर हमारा विशेष ध्यान विद्यार्थियों को यहां आकर्षित कर रहा है।
दाखिला प्रभारी डॉ. विकास भारद्वाज ने बताया कि हेल्प डेस्क पूरी तरह सक्रिय है और विद्यार्थियों व अभिभावकों को ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया में हरसंभव सहायता प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि हर दिन हेल्प डेस्क पर भारी संख्या में विद्यार्थी मार्गदर्शन के लिए आ रहे हैं। विशेष रूप से हमारे इंटर्नशिप-संलग्न पाठ्यक्रम और प्रमुख उद्योगों व संगठनों के साथ हुए एमओयू विद्यार्थियों के बीच काफी लोकप्रिय हो रहे हैं।
विज्ञापन
उप-प्राचार्य डॉ. राजबीर पराशर ने कहा कि कॉलेज अपने शैक्षणिक कार्यक्रमों को बदलते कॅरिअर ट्रेंड्स के अनुरूप निरंतर अद्यतन कर रहा है ताकि विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के साथ-साथ रोजगार के लिए भी बेहतर रूप से तैयार किया जा सके।
हेल्प डेस्क अवकाश के दिनों में भी सुबह नौ से दोपहर ढाई बजे तक उपलब्ध रहेगी, ताकि विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और वे अपनी पंजीकरण प्रक्रिया को सरलता से पूरा कर सकें। संवाद