फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Entering the house without repaying the loan, case against the couple

Kaithal News: लोन चुकाए बिना मकान में प्रवेश, दंपती पर केस

Sat, 04 Jan 2025 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 04 Jan 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Entering the house without repaying the loan, case against the couple
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। लोन चुकाए बिना बंद किए हुए मकान में प्रवेश करने के मामले में पुलिस ने दंपती के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

उम्मीद हाउसिंग फाइनेंस कंपनी के अधिकारी मनदीप शर्मा ने चीका थाना में शिकायत दी कि 25 सितंबर 2021 को चीका निवासी राजपाल ने उनकी कंपनी से आठ लाख 78 हजार रुपये का होम लोन 10 साल के लिए सैंक्शन करवाया था। इसकी किस्त 9329 रुपये प्रतिमाह थी।

राजपाल की ओर से समय पर किश्तें नहीं भरने के कारण डीएम कैथल के आदेश पर तहसीलदार गुहला की मौजूदगी में 11 अप्रैल 2023 को राजपाल के उक्त मकान का कब्जा लिया था। इसके बाद सामान्य जांच में पाया गया कि राजपाल व उसकी पत्नी ने मकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर लिया। इस पर न्यायपालिका में केस किया गया था।
विज्ञापन


इसके संबंध में राजपाल ने लोन को खत्म करने के लिए दो जनवरी 2025 तक का समय लिया था। समय देने के बाद भी राजपाल और उसकी पत्नी ने न ही कंपनी से संपर्क किया और न ही लोन चुकाया। अभी भी उक्त मकान पर कब्जा करके बैठे हैं और मकान के अंदर ही रह रहे हैं। थाना प्रभारी सुरेश कमार ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed