फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Entering the house, husband and two others had assaulted, threatened, case

घर में घुसकर पति व दो अन्य ने मारपीट कर दी थी धमकी, केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Entering the house, husband and two others had assaulted, threatened, case
कैथल। गांव मांडी सदरां में एक व्यक्ति व उसके दो साथियों द्वारा अपने ही घर में घुसकर पत्नी पर हमला कर पिस्तौल दिखाते हुए जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने पत्नी की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में बुढाखेड़ा निवासी पिंकी देवी ने बताया कि उसकी शादी 30 अप्रैल 2006 को गांव मांडी सदरां निवासी दिलबाग सिंह के साथ हुई थी। उसके पास दो बेटे व एक बेटी हैं। उसका पति दिलबाग सिंह शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता है। इससे पहले भी उसके पति व जेठ ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया था। इसके बाद लोगों ने उनका समझौता करवा दिया था। जिसमें उसके पति व उसके जेठ ने पंचायत में हाथ जोड़कर माफी मांगी थी। 30 अगस्त 2021 को सायं के समय वह अपने बच्चों के साथ घर में खाना खा रही थी। उसी समय उसका पति व दो अज्ञात व्यक्ति उनके घर आए। वे नशे में धुत थे। उसके पति के हाथ में डंडा व दोनों अन्य के हाथ में पिस्तौल व चाकू था। उसके पति ने उस पर हमला कर दिया। उसने बचाव में शोर मचाया। पिस्तौल लिए व्यक्ति ने पिस्तौल की बट से उस पर हमला किया। उसी समय उसके चाचा का लड़का सुभाष व उसका पिता दयाल सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्हें देखकर तीनों मौके से फरार हो गए। वे उन्हें जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। इसके बाद उसने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने अब इस मामले में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed