{"_id":"66205acb227cde26220582b8","slug":"ended-the-fast-by-worshiping-mother-siddhidatri-kaithal-news-c-18-1-knl1004-370837-2024-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: मां सिद्धिदात्री की आराधना कर व्रत का किया पारायण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: मां सिद्धिदात्री की आराधना कर व्रत का किया पारायण
Thu, 18 Apr 2024 04:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 18 Apr 2024 04:57 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल/गुहला-चीका। रामनवमी पर बुधवार को मां सिद्धिदात्री की भक्तों ने आराधना की। कई भक्तों ने कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोग लगाया। मां सिद्धिदात्री को महालक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। इनकी आराधना के साथ नवरात्र व्रत का पारायण होता है। हालांकि ज्यादातर भक्त अष्टमी को व्रत का परायण करते हैं।
उधर, चैत्र नवरात्र के उपलक्ष्य में श्री भवानी मंदिर सेवा समिति चीका की ओर से मां भगवती का 31वां विशाल जागरण धूमधाम से श्री भवानी मंदिर में आयोजित किया। श्री आदर्श नाटक क्लब के प्रधान बलबीर सैनी, श्री भवानी सेवा समिति के प्रधान रमेश मिगलानी व प्रेस प्रवक्ता कुलदीप माजरा ने बताया कि झंडे की रस्म एसडी सभा के प्रधान राजीव शर्मा ने की व महामाई के इस जागरण का शुभारंभ समाजसेवी कृष्ण लाल बंसल इलेक्ट्रिक स्टोर चीका वाले ने सह परिवार ज्योति प्रचंड कर के किया। उन्होंने बताया कि गणेश वंदना के साथ शुरू हुए जागरण में मशहूर गायक शिवसागर दिल्ली वाले, गगन मस्त अमृतसर वाले ने पूरी रात महामाई का गुणगान कर अपने भजनों पर भक्तो को झूमने पर मजबूर कर दिया।
उन्होंने कहा कि विशाल जागरण पर श्री भवानी मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया गया। चमचमाती रोशनी की चमक से जबरदस्त रौनक रही।
माता रानी के भव्य दरबार में इत्र वर्षा आकर्षण का केंद्र रही। जगराते में आए हुए मुख्य मेहमान कृष्ण लाल बंसल ने कहा कि मां भगवती से सबके जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की। जागरण में प्रस्तुति के दौरान झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। इसमें राधा कृष्ण नृत्य पर श्रद्धालु खूब झूमे।
विज्ञापन
इस अवसर पर पार्षद काला पहलवान, मलकीत सीड़ा, हरबंस सीड़ा, भूषण शर्मा, कृष्ण धीमान, दीपक मिगलानी, मोती राम गर्ग, संजीव सिप्पी, राजपाल, रविंद्र कुमार, विजय शर्मा, विक्की जांगड़ा, अजय शर्मा, हरपाल शर्मा, बलदेव शर्मा, प्रवीण गर्ग, संजीव शर्मा, साहिल गोयल आदि मौजूद थे।