{"_id":"6744ee8c4ca1c4c0600849b5","slug":"encroachments-outside-shops-removed-kaithal-news-c-18-1-knl1004-527008-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: दुकानों के बाहर किए अतिक्रमण को हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: दुकानों के बाहर किए अतिक्रमण को हटाया
Tue, 26 Nov 2024 03:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 26 Nov 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सीवन। सरकार के निर्देशानुसार नगरपालिका सीवन की ओर से नगरपालिका क्षेत्र में दुकानों के बाहर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया गया।
नगरपालिका सचिव दीपक कुमार ने बताया कि नगरपालिका क्षेत्र सीवन में दुकानदारों ने दुकानों के बाहर सामान रख कर सडक़ को संकरा कर दिया है। इसके कारण से आम लोगों को आने जाने में परेशानी होती है। इसके कारण से सडक़ों का स्वरूप भी बिगड़ गया है और वाहन चालकों को दिक्कत होती है।
बार-बार कैथल पटियाला मुख्य मार्ग पर भी जाम लग जाता है। लोगों को इस समस्या से निजात दिलाने के लिए दुकानों के बाहर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया गया और दुकानदारों को चेतावनी दी गई है कि सड़क पर सामान न रखें।
जल्द ही सीवन नगर में मुख्य मार्ग पर पीली पट्टी भी लगाई जाएगी। इससे जो वाहन मुख्य मार्ग पर ही खड़े कर दिए जाते हैं और उनके कारण जाम लगता है उससे निजात मिलेगी। इस अवसर पर पुलिस बल भी मौजूद रहा। इस कार्य में सुमित कुमार, बलजीत, राकेश, विकास ग्रोवर ने सहयोग किया।