{"_id":"64d682aba639814fa40f1b34","slug":"encroachments-dropped-in-sector-18-kaithal-news-c-245-1-kht1001-3118-2023-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सेक्टर 18 में गिराए कब्जे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सेक्टर 18 में गिराए कब्जे
Sat, 12 Aug 2023 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 12 Aug 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
कैथल। हरियाणा विकास प्राधिकरण ने सेक्टर 18 में शुक्रवार को कई अवैध निर्माण गिराया। इस कार्रवाई के दौरान काफी पुलिस बल भी तैनात रहा। कई लोगों ने कब्जा गिराने का विरोध भी जताया पर फोर्स के रहने से वे हंगामा नहीं कर सके।
पूरी कार्रवाई के दौरान सिविल लाइन थाना से मौके पर पुलिस कर्मी पहुंचे थे। वहां पर एक महिला ने अधिकारियों के साथ काफी देर तक बहस भी की। उसका कहना था कि उसके मकान में बने निर्माण को बिना किसी कारण के ही गिराया गया है। वहीं, अन्य लोगों का भी कहना था कि कोई शरारती तत्व यहां पर उनका निर्माण गिराने की शिकायत दे रहे हैं।
उन्होंने सफाई दी कि केवल ग्रीन बेल्ट में ही पेड़-पौधों को ही उन्होंने लगाया है लेकिन अफसरों ने किसी की नहीं सुनी।
हरियाणा विकास प्राधिकरण विभाग के जेई रामफल आर्य ने कहा कि विभाग की तरफ से हर सप्ताह लगातार कार्रवाई की जाती है। विभाग को अवैध निर्माण के कारण राजस्व को काफी नुकसान होता है। इसके चलते ही यह कार्रवाई की जाती है। शुक्रवार को भी नियमानुसार ही कार्रवाई की गई है।