फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Encroachment removed from the houses built on Firni of Khurda village

Kaithal News: खुरडा गांव की फिरनी पर बने मकानों से हटाया अतिक्रमण

Fri, 16 May 2025 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 16 May 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Encroachment removed from the houses built on Firni of Khurda village
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजौंद। खुरडा गांव की फिरनी पर लोगों के अवैध कब्जों की शिकायत के बाद नगर पालिका प्रशासन व पुलिस प्रशासन ने मिलकर उन्हें हटाने का अभियान चलाया। इस दौरान ड्यूटी पर मजिस्ट्रेट बिजली बोर्ड के एसडीओ योगेश कुमार को नियुक्त किया गया। उनकी निगरानी में यह कार्रवाई की गई।

नगर पालिका के सचिव नरेंद्र शर्मा ने बताया कि कुछ लोगों ने गांव की फिरनी के साथ-साथ अवैध कब्जा कर रखा था। जिस पर सरकार व उच्च प्रशासनिक अधिकारियों के आदेश पर नगर पालिका प्रशासन ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट योगेश कुमार की अगुवाई में जेसीबी मशीन से अवैध कब्जे हटवाएं गए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बहुत जल्द पूरे राजौंद से अवैध कब्जे से मुक्त किया जाएगा। सचिव ने कहा कि जिन्होंने नगर पालिका कि जमीन, गालियों, सड़कों पर अवैध कब्जे कर रखे हैं वह अपने आप अवैध कब्जों को हटा ले, अन्यथा मजबूरी में नगर पालिका अवैध कब्जो, गली में बने हुए चबूतरे, सीढि़यां, गली में बने हुए रैंप, अवैध बने मकानों को हटवाया जाएगा। उन्होंने लोगों से ऐसा न करने को कहा। साथ ही चेतावनी दी कि अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed