{"_id":"692deeb7763a2417eb0c1d10","slug":"encroachment-has-narrowed-the-roads-causing-traffic-jams-kaithal-news-c-245-1-kht1013-141528-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: अतिक्रमण से संकरी हो गईं सड़कें, लग रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: अतिक्रमण से संकरी हो गईं सड़कें, लग रहा जाम
Tue, 02 Dec 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 02 Dec 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
छोटी मंडी बाजार में दुकानों के बाहर पड़ा सामान। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
गुहला-चीका। शहर में अतिक्रमण की समस्या जटिल हो चुकी है। नगर पालिका समय-समय पर अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने और नोटिस जारी करने का प्रयास करती है, लेकिन ये केवल कुछ दिनों तक ही प्रभावी रहते हैं। कुछ समय बाद स्थिति फिर से पुराने हालात की ओर लौट जाती है।
वर्तमान में मुख्य कैथल रोड, पेहवा रोड, गुहला रोड, पटियाला रोड, छोटी मंडी बाजार, सिनेमा रोड, पार्क रोड सहित शहर के लगभग सभी प्रमुख मार्गों पर दुकानदारों और ठेलेवालों द्वारा अतिक्रमण किया गया है। दुकानों के आगे सामान फैला दिया गया है, तो वहीं ग्राहकों के वाहनों ने सड़क घेर रखी है। नतीजा यह है कि शहर के मुख्य बाजारों में दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है।
स्थायी समाधान की जरूरत : स्थानीय लोगों जरनैल जैली, हरजिंदर नंबरदार, यशपाल गर्ग टिंकू जिंदल सुरेश, रमेश, जगदीश, मनजीत सिंह का कहना है कि अतिक्रमण की समस्या से निपटने के लिए केवल छिटपुट अभियान चलाना पर्याप्त नहीं है। इसके लिए बहुआयामी और स्थायी उपायों की आवश्यकता है। लोगों का कहना है कि प्रत्येक दुकान या मॉल के आगे नगर पालिका की ओर से एक सीमा रेखा तय की जाए, जिसका उल्लंघन करने पर जुर्माना लगाया जाए। इसके अलावा पुलिस और नगर पालिका संयुक्त रूप से नियमित निरीक्षण करें।
विज्ञापन
राहगीरों और शहरवासियों की परेशानियां
n ऑफिस जाने वाले कर्मचारी और स्कूल जाने वाले बच्चे समय पर नहीं पहुँच पाते।
n आपात परिस्थितियों में फंसे लोग मदद नहीं ले पाते।
n स्कूल बसें और ऑटो रिक्शा जाम में फंसकर बच्चों को समय पर नहीं पहुँचा पाते।
शहरवासियों की मांगें
n फुटपाथ विक्रेताओं और रेहड़ी वालों के लिए नियत स्थान तय किए जाएं।
n दुकानदारों और ग्राहकों के वाहनों के लिए अलग पार्किंग क्षेत्र बनाए जाएं।
n नागरिकों को अतिक्रमण और यातायात बाधाओं के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जाए।
n पहले से बनी पार्किंग का उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
शहर में अतिक्रमण हटाने के लिए समय समय पर नगर पालिका की ओर से अभियान चलाया जाता है और दुकानदारों व अन्य लोगों को भी अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी जाती है। जल्द ही दुकानदारों को चिह्नित कर नोटिस दिए जाएंगे। दोबारा करने पर चालान भी काटे जाएंगे। जल्द इस समस्या को दूर किया जाएगा, जिससे लोगों को परेशानी न हो। -गेजा राम, अकाउंटेंट, नगर पालिका, चीका।
जाम की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस हर समय मुस्तैद है, लेकिन जाम लगने का मुख्य कारण अतिक्रमण है।नगर पालिका को काफी बार अभियान चलाने में सहयोग के लिए कहा जाता है, लेकिन कोई सकारात्मक परिणाम नहीं आते। अगर सप्ताह में कम से कम दो बार भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाए तो स्थिति में सुधार आ सकता है। -अमन कुमार, थाना प्रभारी, चीका।