फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Empowerment is the foundation of development: DSP

Kaithal News: विकास की नींव है सशक्तीकरण ः डीएसपी

Sun, 09 Mar 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 09 Mar 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Empowerment is the foundation of development: DSP
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। महिला थाना परिसर में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस उत्साह व जोश के साथ मनाया गया। पुलिस अधिकारियों और महिला पुलिसकर्मियों ने नारी सशक्तीकरण, सुरक्षा, जागरूकता और महिला अधिकारों पर विचार साझा किए। डीएसपी वीरभान ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए कहा कि महिला सशक्तीकरण विकास की नींव है।

कार्यक्रम के दौरान महिला अधिकारों, सुरक्षा और जागरूकता को लेकर विस्तार से चर्चा की। शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गीता और महिला थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर वीना ने कार्यक्रम में पहुंचने पर मुख्य अतिथि डीएसपी वीरभान का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं से आह्वान किया गया कि वे किसी भी समस्या या अपराध की स्थिति में 1100, 1091 और 112 जैसी हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करें। डीएसपी वीरभान ने महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और उनकी उपलब्धियों की सराहना की।
विज्ञापन


डीएसपी वीरभान ने कहा कि जब महिलाएं शिक्षित, आत्मनिर्भर और सुरक्षित होंगी, तभी हमारा समाज वास्तविक रूप से आगे बढ़ेगा। आज महिलाएं हर क्षेत्र में मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रही हैं, चाहे वह प्रशासन हो, सेना हो, पुलिस बल हो या फिर कोई अन्य पेशा। समाज को भी महिलाओं को आगे बढ़ाने में सहयोग देना चाहिए और उनके अधिकारों की रक्षा करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर सिटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गीता ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। उन्होंने कहा कि हमारे समाज में अब यह धारणा बदल चुकी है कि महिलाएं सिर्फ घर तक सीमित हैं। अब महिलाएं पुलिस, सेना, खेल, विज्ञान, चिकित्सा और व्यापार जैसे क्षेत्रों में आगे बढ़ रही हैं और कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं।

इंस्पेक्टर गीता ने महिला पुलिसकर्मियों को भी प्रोत्साहित किया और कहा कि वे अपने कर्तव्यों को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएं, ताकि समाज में महिलाओं को न्याय और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। महिला थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर वीना ने जिले की सभी महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं और उन्हें आश्वस्त किया कि कैथल पुलिस महिलाओं की सुरक्षा और न्याय के लिए हर संभव कदम उठाएगी।


उन्होंने कहा कि किसी भी महिला के साथ अन्याय या अत्याचार नहीं होने दिया जाएगा। अगर कोई भी महिला किसी प्रकार की परेशानी में है, तो वह बेझिझक पुलिस से संपर्क कर सकती है। पुलिस हमेशा महिलाओं के अधिकारों की रक्षा और उन्हें न्याय दिलाने के लिए तत्पर रहेगी। इसके अलावा, स्वयं की रक्षा प्रशिक्षण और कानूनी अधिकारों की जानकारी देने के लिए विशेष शिविर आयोजित करने की योजना पर भी चर्चा की, ताकि महिलाएं आत्मनिर्भर और आत्मरक्षक बन सकें। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के इस आयोजन के माध्यम से कैथल पुलिस ने समाज में महिलाओं की भूमिका को सम्मान देने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed