फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Employees are angry over the transfer of employees

Kaithal News: कर्मचारियों के तबादले होने से कर्मचारियों में रोष

Wed, 01 Oct 2025 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 01 Oct 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Employees are angry over the transfer of employees
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। एचएसईबी वर्कर यूनियन के बैनर तले मंगलवार को तीसरे दिन भी बिजली बोर्ड प्रांगण में गेट मीटिंग का आयोजन किया। प्रधान राजकुमार ने कहा कि बिजली बोर्ड के एसडीओ सीवन लगातार कर्मचारियों के साथ मनमानी कर रहे हैं। कर्मचारियों के नाजायज तबादले किए जा रहे हैं, इससे कर्मचारियों में रोष है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि लाइन स्टाफ के पास किसी भी प्रकार के सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं हैं, जिसके चलते कभी भी गंभीर हादसा हो सकता है। प्रधान ने साफ किया कि जब तक कर्मचारियों की जायज मांगों को पूरा नहीं किया जाता, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान कर्मचारियों ने एसडीओ के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। इस मौके पर गुहला प्रधान अनिल अलेवा, सोमनाथ, नरेश, वकील, नरेंद्र, राजकुमार, तरसेम, पवन, कृष्ण, मनीष, संदीप सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed