फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Electricity workers protest against SDO

Kaithal News: एसडीओ के खिलाफ बिजली कर्मियों का प्रदर्शन

Wed, 20 Nov 2024 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 20 Nov 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
Electricity workers protest against SDO
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

ढांड। ऑल हरियाणा पावर कॉरपोरेशन वर्कर्स यूनियन के बैनर तले सब यूनिट ढांड के नाराज कर्मचारियों ने एसडीओ के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इस मौके पर उन्होंने एसडीओ के रयैये को तानाशाहीपूर्ण बताया।

सब यूनिट प्रधान रवि मूंगा ने कहा कि एसडीओ ढांड का रवैया कर्मचारियों के प्रति ठीक नहीं है। जब कर्मचारी अपनी समस्याओं को लेकर एसडीओ के पास जाते हैं तो एसडीओ उनकी समस्याओं के समाधान करने की बजाय उन्हें प्रताड़ित करता है। उन्होंने कहा कि किसी भी इंचार्ज के पास ना तो कंप्यूटर है और ना ही प्रिंटर। जबकि आजकल सभी कार्य ऑनलाइन करने पड़ते हैं। जब इंचार्ज एसडीओ को कंप्यूटर व प्रिंटर के बारे में कहते हैं तो एसडीओ उन्हें दो टूक जवाब देता है की कहीं से भी काम करो मुझे तो काम चाहिए।
विज्ञापन


सचिव ने कहा कि जब इंचार्ज के पास कंप्यूटर व प्रिंटर नहीं होगा तो वह ऑनलाइन कार्य कैसे करेगा। सचिव ने कहा कि फील्ड में स्टाफ की कमी है, जिसके कारण किसानों की समस्याएं समय पर पूरी नहीं हो पाती। इसके बावजूद एसडीओ ने अपने चहेते को फील्ड की बजाय कार्यालय में बैठाया हुआ है जो कि सरासर गलत है । जब इस बात के बारे में एसडीओ को कहते हैं तो समस्या के समाधान की बजाय उन्हें बार-बार प्रताड़ित किया जाता है। उन्होंने कहा कि जब तक एसडीओ कर्मचारियों को प्रति अपने रवैया में बदलाव नहीं करेगा और समस्याओं का समाधान नहीं करेगा तब तक उनकी गेट मीटिंग और रोष प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed