फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   electricity wire, people, problem, facing, kaithal

बिजली की जर्जर तारें बनी परेशानी का सबब

Sun, 26 Feb 2017 11:01 PM IST
ब्यूरो कैथ्ाल
ब्यूरो कैथ्ाल Updated Sun, 26 Feb 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
electricity wire, people, problem, facing, kaithal
नारेबाजी करते लोग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
गांव खरक पांडवा की गलियों में नीचे लटक रही बिजली की तारें जी का जंजाल बनी हैं। बिजली विभाग से पूरी तरह से परेशान होकर गांव के लोगों ने शनिवार को बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर अपना रोष प्रकट किया।
विज्ञापन


गंगा दयाल, रामकुमार, बलकार सिंह, कमलेश, शरबती, सुमन आदी का कहना है कि उनके गांव की गलियों में बिजली की तारों का बहुत बुरा हाल है। जब से गांव में बिजली आई है तब से लेकर एक बार भी बिजली की तारें बदली नहीं गई। जर्जर हो चुकी तारें अपने आप टूट कर नीचे गिर जाती हैं जिससे कई बार हादसे हो चुके हैं। गंगा दयाल ने बताया कि विगत 10 अक्टूबर को उनके घर में बने पशुशाला के ऊपर से गुजर रही बिजली की तार अचानक टूट कर गिर पड़ी। करंट लगने के कारण से उनका मुर्राहा नस्ल का करीब 2 लाख रुपये कीमत का भैंसा मर गया। चारों तरफ पानी भरा होने के कारण दीवारों में करंट आ गया। गांव के लोग बिजली विभाग के एक्सईएन, एससी, एसडीओ, एसडीएम व डीसी तक से मिल चुके हैं पर समस्या का समाधान नहीं हो पाया।
विज्ञापन


वहीं बिजली विभाग के एसडीओ संदीप भरत ने बताया कि गंगा दयाल के क्षेत्र की तारें बदल दी गई हैं। ज्यों ज्यों एस्टिमेट बनता जाएगा जर्जर तारों को बदल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed