फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Electricity theft caught at 80 places in raid

बुधवार को बिजली निगम टीम का छापमार कार्रवाई रही जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Electricity theft caught at 80 places in raid
कैथल। बिजली निगम की टीम ने बुधवार को शहर में बिजली चोरी के खिलाफ छापामारी की। इस दौरान 80 से अधिक स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी गई। बिजली चोरी करने वालों पर निगम के अधिकारियों ने 20 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया। दिनभर चली ताबड़तोड़ छापामारी से बिजली चोरी करने वालों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

बुधवार को बिजली निगम की टीम ने शहर में दिन भर छापामारी अभियान चलाया। इस दौरान कुछ लोग जुर्माना से बचने के लिए सिफारिशें ढूंढते नजर आए तो कुछ शटर गिराकर खिसक गए। अनाज मंडी स्थित दुकानों पर भी टीम ने छापामारी की। विद्युत निगम कैथल सब डिवीजन की टीमें सुबह ही क्षेत्र में उतर गई थीं। डिवीजन में 12 टीमों ने काम किया। इस दौरान शहर के औद्योगिक, व्यावसायिक और घरेलू कनेक्शनों की जांच की गई। बिजली चोरी के लिए कई जगहों पर बिजली मीटर तो लगा हुआ था, लेकिन मीटर को बाईपास कर तार लगाया गया था। लोड अधिक था। उसे कागजों में कम दिखाया हुआ था। बिजली चोरी के लिए कुंडी लगाई गई थी। बिजली निगम ने इससे पहले भी कई बार चोरी को पकडऩे के लिए अभियान चलाया है। टीम में एसडीओ, जेई व लाइनमैन शामिल रहे।
विज्ञापन

बिजली निगम के एक्सईन प्रदीप गोयत ने बताया कि बुधवार सुबह ही टीम ने छापामार कार्रवाई शुरू कर दी थी। 80 से अधिक जगहों पर छापामार कर बिजली चोरी पकड़ी। ऐसे लोगों पर करीब 20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। बिजली निगम की टीम आने वाले दिनों में भी छापामार कार्रवाई जारी रखेगी। लॉन लाइस को कम करने के लिए टीम की तरफ से अभियान शुरू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed