{"_id":"6834ce1f657efc2d3b071b31","slug":"electricity-pole-in-the-middle-of-public-toilet-kaithal-news-c-18-1-knl1004-656030-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सार्वजनिक शौचालय के बीच में बिजली का खंभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सार्वजनिक शौचालय के बीच में बिजली का खंभा
Tue, 27 May 2025 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 27 May 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। शहर की पुरानी एवं प्रसिद्ध कपिल मुनि मार्किट में इकलौता सार्वजनिक शौचालय बदहाल है। शौचालय के अंदर बीचों-बीच बिजली का खंभा है।
कहने को तो इसकी देखरेख का जिम्मा नगर पालिका के पास है लेकिन यह इतना खस्ता हो गया है कि इसमेंं अब रोशनी, पानी, साबुन और स्वच्छता के नाम पर कुछ शेष नहीं बचा। इसकी बदहाली दुकानदारों और महिलाओं के लिए परेशानी बनी है।
मार्केट में स्थित सार्वजनिक शौचालय की हालत इतनी खस्ता है कि इसमें प्रवेश करना भी लोगों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं। आसपास के दुकानदारों और ग्राहकों का कहना है कि शौचालय की साफ-सफाई का कोई नियमित इंतजाम नहीं है। मलभरे फर्श, टूटी हुई टाइलें और दुर्गंध से भरी रहती है।
नाराज दुकानदारों का कहना है कि वे समस्या निवारण के लिए अधिकारियों को ज्ञापन दे चुके हैं। इसके बाद भी न शौचालय को नकारा घोषित नहीं किया जा रहा। इस स्थिति में यह अस्वच्छता और हादसे को बढ़ावा दे रहा है। अब सवाल उठता है कि क्या नगर पालिका प्रशासन किसी बड़े हादसे के बाद ही जागेगा।
विज्ञापन
इस संदर्भ में वार्ड-आठ के पार्षद महीपाल पंवार ने बताया कि हाल में शौचालय की बदहाल स्थिति को लेकर नगर पालिका टीम ने बाजार का दौरा करते हुए सार्वजनिक शौचालय स्थिति का निरीक्षण किया। वर्तमान में शौचालय की स्थिति उपयोग के लायक नहीं है। इसलिए प्रशासन को नियम अनुसार कार्यवाही करने का आग्रह किया गया है।