फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Electricity and water system stalled due to storm

Kaithal News: अंधड़ से बिजली और पानी की व्यवस्था ठप

Fri, 19 May 2023 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 19 May 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Electricity and water system stalled due to storm
कैथल। जिले में बुधवार देर रात आया अधड़ लोगों के लिए मुसीबत बन गया। अधिकतर क्षेत्रों में बिजली और पानी की व्यवस्था बाधित हो गई। कलायत और गुहला-चीका क्षेत्र में ज्यादा नुकसान हुआ। तेज अंधड़ के कारण जिले में करीब 150 पेड़ व 250 बिजली के खंभे गिरे हैं। बुधवार रात्रि करीब एक बजे आंधी शुरू हुई और रात करीब दो बजे तक जारी रही। इसके बाद बारिश भी हुई। हालांकि बारिश इससे मौसम सुहावना हो गया।
विज्ञापन

वीरवार की सुबह बिजली व पानी न आने से लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। शहर में दोपहर दो बजे के बाद ही यह व्यवस्था सुचारु हो सकी लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में लोग परेशान रहे। उधर, अंधड़ और बारिश की वजह से अधिकतम और न्यूनतम तापमान का अंतर कम हो गया। अधिकतम तापमान 36.1 और न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, जिले में छह एमएम बरसात हुई है। अधिकतम तापमान में पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

जिले में अधड़ की वजह से धराशायी हुए वृक्षों की वजह से कई मार्गों पर यातायात प्रभावित भी रहा। वीरवार की सुबह वन विभाग के कर्मचारियों ने इनको हटाया तब इसके बाद यातायात सुचारु हो सका। वहीं, नई अनाज मंडी स्थित श्री कृष्ण गो संरक्षण धाम गोशाला में निर्माणाधीन शेड गिर गया। गोशाला के प्रधान रामफल खुरानियां ने बताया कि इससे गोशाला समिति को करीब 15 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच घंटे तक बिजली आपूर्ति रही बाधित
अंधड़ के कारण वीरवार को जिले के अधिकतर क्षेत्रों में बिजली व पानी की आपूर्ति बाधित हो गई। सुबह करीब पांच घंटे तक बिजली गुल रही। इस कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। शहर के क्षेत्रों में तो सुबह 10 बजे तक बिजली की आपूर्ति बहाल हो गई लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में अभी तक बिजली सुचारु रूप से शुरू नहीं हो सकी है। इस कारण लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। शहर में पानी न मिलने के कारण भी काफी मुसीबत हुई।
चार घंटे बाद मिली पानी की आपूर्ति
अंधड़ के कारण शहर में पानी की आपूर्ति करीब चार घंटे बाद मिली। हालांकि सामान्य दिनों में सप्लाई सुबह चार से साढ़े चार बजे के बीच पूरे शहर में की जाती है, लेकिन अंधड़ के कारण बिजली खराब होने के चलते पूरे शहर में सुबह आठ बजे के बाद पानी की आपूर्ति मिल सकी। जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ कर्ण बहल ने बताया कि जितने समय तक सामान्य दिनों में पानी दिया जाता है, उतने ही समय वीरवार को दिया गया। उन्होंने शहरवासियों से यह अपील भी की कि अगर इस प्रकार से भविष्य में पानी की सप्लाई में दिक्कत हो तो परेशान न हों, बल्कि कम से कम पानी खर्च कर विभाग का सहयोग करें।

उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के एसई सोमबीर भलोठिया ने बताया कि बुधवार रात्रि आए आंधी के कारण निगम को काफी नुकसान हुआ है। निगम के कर्मचारियों ने बिजली बहाल करने के लिए दोपहर तक मरम्मत का कार्य किया। दोपहर तीन बजे के बाद सभी जगहों पर बिजली की व्यवस्था की गई। जबकि शहर में सुबह के समय ही बिजली आ गई थी। इसके बाद ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली बहाल हुई।
आंकड़े
- जिले में छह एमएम बारिश हुई।
- अंधड़ के कारण चलते करीब 150 पेड़ व 250 बिजली के खंभे गिर गए।
- बिजली की करीब 200 तार टूट गईं।
- सुबह के समय पांच घंटे तक बिजली बाधित रही।
- नई अनाज मंडी में गोशाला का शेड टूट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed