{"_id":"65206c3e41f7c506390e9598","slug":"electrical-shop-cleaned-in-two-minutes-kaithal-news-c-18-1-knl1004-235951-2023-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: दो मिनट में बिजली की दुकान ‘साफ’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: दो मिनट में बिजली की दुकान ‘साफ’
Sat, 07 Oct 2023 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 07 Oct 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत । रेलवे रोड पर स्थित बिजली की दुकान से महज दो मिनट में चोर सामान समेट ले गए। चोरी की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच-पड़ताल की। बाद में दुकान मालिक की तहरीर पर पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घटना शुक्रवार सुबह हुई। दुकान के मालिक सोनू प्रजापति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चोरी की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज देखकर उसने बताया कि सुबह 10 बजकर 25 मिनट पर दो चोर उसकी दुकान में घुसे। इस दौरान वे दुकान से दो चक्की की मोटर, 15 किलोग्राम नया कॉपर और टूल बाक्स ले गए। घटना को अंजाम देने उन्होंने दो मिनट का समय लगाया।
सोनू के मुताबिक, दुकान पर लगे शीशे के दरवाजे के ताले को चटका उन्होंने घटना को अंजाम दिया। थाना प्रभारी रोहताश कुमार ने कहा कि पुलिस मामले की जांच में लगी है। इसके तहत पुलिस जांच अधिकारी ने घटना स्थल का मुआयना किया है। कानूनी कार्रवाई करते हुए चोरों को काबू किया जाएगा।