{"_id":"6849e3388ea4c8469307e895","slug":"electrical-kaithal-news-c-18-1-knl1004-668077-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: हाई वोल्टेज से जले बिजली उपकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: हाई वोल्टेज से जले बिजली उपकरण
Thu, 12 Jun 2025 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 12 Jun 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। वार्ड-14 के गोगा माड़ी मंदिर के पास कॉलोनी में मंगलवार देर रात अचानक हाई वोल्टेज आने से करीब 30-40 दर्जन घरों के बिजली उपकरण जल गए। टीवी, एलईडी टीवी, फ्रिज, वोल्टेज स्टेबलाइज़र और एलईडी बल्ब जल जाने से लोगों को हजारों रुपये का नुकसान हुआ।
बिजली निगम की लापरवाही को लेकर भारी रोष दिखा। बिजली आपूर्ति रातभर बाधित रही और बुधवार शाम पांच बजे तक भी बिजली बहाल नहीं हो पाई। अंकित, विक्रम, साइमंड, सागर, मूर्ति देवी, मंजू, शरबती आदि ने बताया कि करीब 11 बजे अचानक हाई वोल्टेज आने पर खंबे पर लगी तारों में शॉर्ट सर्किट हुआ और तेज धमाका हुआ। घरों में जाकर देखा तो बल्ब, पंखे, कूलर, फ्रिज, इनवर्टर, मोबाइल चार्जर, मीटर जल चुके थे।
मंजू ने बताया कि धमाके से मोबाइल चार्जर फट गया और चिंगारियों से बेड का गद्दा जल गया, साथ ही पंखे, इनवर्टर और बिजली बोर्ड भी खराब हो गए। शरबती ने बताया कि उनके घर के पंखे, फ्रिज और मीटर जल गए। विक्रम, सागर और अन्य ने बताया कि चार-पांच घरों में पंखे और इनवर्टर फुंक गए।
विज्ञापन
लोगों ने विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की और नुकसान की भरपाई की मांग की। एसडीओ अंकित कुमार ने बताया कि बिजली उपकरणों के जलने के कारणों की जांच की जाएगी। विद्युत प्रवाह की आपूर्ति मीटर तक की जिम्मेदारी विभाग की है, जबकि मीटर के बाद के उपकरणों की देखभाल उपभोक्ता की जिम्मेदारी मानी जाती है।