फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Electoral hubbub subsided, parties Joki strength

थम गया चुनावी शोरगुल, पार्टियों ने झोकी ताकत

Wed, 09 Apr 2014 04:56 PM IST
अमर उजाला, कैथल
अमर उजाला, कैथल Updated Wed, 09 Apr 2014 04:56 PM IST
विज्ञापन
Electoral hubbub subsided, parties Joki strength
कैथल। आखिरकार मंगलवार को लोकसभा चुनाव के लिए बीते एक माह से चल प्रचार अभियान थम गया। वीरवार को हरियाणा की लोकसभा की दस सीटों पर होने वाली वोटिंग के लिए मंगलवार को शाम छह बजे जिले में चुनावी हलचल बंद हो गई। वहीं, प्रचार खत्म होने से पहले कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़े रहे सभी प्रत्याशियों ने अपनी पूरी ताकत झोक दी। जहां जिंदल के लिए बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री रवीना टंडन ने कैथल के कई इलाकों में प्रचार किया। वही, भाजपा प्रत्याशी राजकुमार सैनी ने शहर ने अपने समर्थकों के साथ रोड शो कर लोगों से वोट की अपील और अपनी जीत का दावा किया। वहीं, इनेलो प्रत्याशी बलबीर सिंह सैनी के लिए पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल ने रैली की और जनता से इनेलो प्रत्याशी को जीताने की आह्वान किया। प्रचार के अंतिम दिन जहां प्रत्याशियों ने अपनी पूरी ताकत झोकी दी, वहीं अपनी अपनी जीत का दावा भी किया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र में त्रिकोणीय मुकाबला है।  कांग्रेस की ओर से मौजूदा सांसद नवीन जिंदल, भाजपा के राजकुमार सैनी और इनेलो के बलबीर सैनी में कांटे की टक्कर है। वहीं, आप प्रत्याशी और भाकियू प्रदेशाध्यक्ष की पत्नी बलविंद्र कौर चढ़ूूनी और बसपा प्रत्याशी चतर सिंह भी अपनी मजबूती उपस्थिति दर्ज करवा सकते हैं। चुनावी मुकाबले में अभी तक बने माहौल में प्रमुख पार्टियों के उम्मीदवार अपनी जीत सुनिश्चित मान कर चल रहे हैं।
विज्ञापन


किसी का रोड शो तो कई पहुंचा घर-घर
मंगलवार को चुनाव प्रचार के अंतिम दिन जहां सांसद नवीन जिंदल ने बॉलीवुड अदाकारा रवीना टंडन के साथ जिले भर में रोड शो कर मतदाताओं से वोट की अपील की तो भाजपा प्रत्याशी राजकुमार सैनी ने पूंडरी हल्का के गांवों में दौरे किए। साथ ही संसदीय क्षेत्र में शेष बच गए सभी गांवों में पहुंच कर लोगों से वोट की अपील की। इसके अलावा सोमवार देर रात्रि तक इनेलो प्रत्याशी बलबीर सैनी ने भी जिले में चुनावी प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोकते हुए इनेलो के पक्ष में वोट की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


शराब के ठेके वीरवार छह बजे तक रहेंगे बंद
पिछले करीब 20 दिनों से जारी चुनावी प्रचार मंगलवार सांय थम गया। लाउड स्पीकर वाले रिकशा, गाड़ियों पर बजते गानों से हो रही वोट की अपील भी बंद हो गई। चुनाव कार्यालय में दिनेश कुमार ने बताया कि चुनाव प्रचार शाम छह बजे के बाद बंद हो गया है। इसके साथ ही अब कोई रैली, सभा या रोड शो नहीं कर सकेगा। डीसी एन के सोलंकी ने कहा कि चुनाव प्रचार बंद होने के बाद खुले में कोई प्रचार नहीं कर सकता। अब केवल बूथों के लिए तैयारी की जा सकती है। इसके साथ ही शराब के सभी ठेके छह बजे के बाद बंद करवा दिए गए हैं।

पुलिस और प्रशासन ने निकाला मार्च
सुरक्षा की दृष्टि से जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों ने मिलकर शहर में मार्च निकाला। डीसी एन के सोलंकी, एसपी कुलदीप सिंह यादव के नेतृत्व में निकाले गए मार्च में भारी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी एवं कई बसों में सवार हरियाणा एवं गुजरात पुलिस के जवान शामिल थे। यह मार्च नई पुलिस लाइन मैदान से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए निकला। अधिकारियों ने लोगों से शांतिपूर्वक चुनाव में भाग लेने का आह्वान किया। इससे पूर्व एसपी कुलदीप सिंह यादव ने नई पुलिस लाइन में पुलिस अधिकारियों को निष्ठापूर्वक अपनी ड्यूटी करने के लिए निर्देश जारी किए।

कोट
पूरे संसदीय क्षेत्र में चुनावी माहौल कांग्रेस के पक्ष में है। मैं पिछली बार डेढ़ लाख वोटों से विजयी हुआ था। इस बार मैं जनता के आशीर्वाद से ढाई लाख वोटों से विजयी रहूंगा।
-नवीन जिंदल, कांग्रेस प्रत्याशी।

पूरे देश में नरेंद्र मोदी की लहर चल रही है। मुझे कुरुक्षेत्र की जनता का आशीर्वाद मिलेगा। पूरे क्षेत्र में में मुझे भरपूर समर्थन मिला है। देशहित में मोदी को पीएम बनाने के लिए जनता कमल के सामने का बटन दबाकर भाजपा को विजयी बनाएगी।

- राजकुमार सैनी, भाजपा प्रत्याशी

कांग्रेस के कुशासन से मुक्ति के लिए जनता चुनाव का बेसब्री से इंतजार कर रही थी। वह घड़ी आ गई है। जनता इनेलो को वोट देकर कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र की सीट चौधरी ओमप्रकाश चौटाला की झोली में डालेगी। हमें जनता का पूरा समर्थन मिला है।
-बलबीर सैनी, इनेलो प्रत्याशी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed