फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Elections: BJP hits multiple targets with one arrow

चुनाव : भाजपा ने एक तीर से साधे कई निशाने

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Elections: BJP hits multiple targets with one arrow
नरेंद्र राणा
विज्ञापन

पूंडरी। नगरपालिका पूंडरी का चुनाव रोचक हो गया है। भाजपा के ममता सैनी को अध्यक्ष का टिकट थमाते ही पूंडरी नपा का चेयरपर्सन का चुनाव त्रिकोणीय बन चुका है। भाजपा ने ममता सैनी को अध्यक्ष पद की प्रत्याशी बना कर एक तीर से कई निशाने भी साधे हैं। संगठन के पदाधिकारी ने बताया कि भाजपा ने ममता सैनी को टिकट देकर यह बता दिया है कि पार्टी से ऊपर कोई नहीं हो सकता। फिर चाहे वो विधायक हो या सांसद।
कस्बे में पूरी चर्चा थी कि भाजपा का सिंबल विधायक के करीबी अमित सैनी के परिवार को ही मिलेगा लेकिन भाजपा ने सिंबल दिया भाजपा के जिला सचिव रोशन सैनी की पुत्रवधू ममता को।
विज्ञापन

पूंडरी नगरपालिका की चेयरमैन बीसी-बी के लिए आरक्षित होने से भाजपा का प्रत्याशी तो सैनी समाज से ही होना तय माना जा रहा था। क्योंकि पूंडरी में बीसी-बी के तहत आने वाली जातियों में गुज्जर, यादव की वोटें है ही नहीं। गोस्वामी सिर्फ 400 के आस पास ही बताए जा रहे हैं जबकि सैनी समाज के तीन हजार के लगभग मतदाता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीसी-बी में चेयरमैनी जाने से रोड समाज जिनके लगभग तीन हजार मतदाता हैं उनकी बड़ी संख्या के लोगों की ओर से बबली गोस्वामी को पहले ही पंचायती उम्मीदवार के तौर पर उतारा जा चुका है। लोगों की माने तो पूंडरी में सैनी समाज के भाजपा की प्रत्याशी ममता सैनी पुत्रवधू रोशन सैनी के परिवार की सिर्फ 300 के लगभग ही वोट हैं जबकि चेयरपर्सन के लिए नामांकन दाखिल करने वाली गुड्डी सैनी पत्नी कुलदीप सैनी के परिवार की सबसे अधिक 1500 के लगभग वोटें हैं। ऐसे में अगर कुलदीप सैनी चुनाव में डटे रहे तो ममता सैनी के लिए चुनाव जीतना मुश्किल साबित हो सकता है।
दूसरी ओर बबली गोस्वामी को रोड समाज का आशीर्वाद मिला रहा तो फिर मुकाबला गुड्डी सैनी और बबली गोस्वामी के बीच भी रह सकता है। कस्बावासियों की मानें तो भाजपा प्रत्याशी को भीतरघात का सामना करना पड़ सकता है।


भाजपा ने चार रोड और चार सैनी समाज को सिंबल पर उतारा
भाजपा ने पूंडरी नगरपालिका के चुनाव में सभी जातियों को साधने का प्रयास किया है। नगरपालिका के 16 वार्डों में चार वार्डों 10, 12, 15 और 16 वार्ड में सैनी समाज, तीन, चार, पांच और 11 वार्ड में रोड, छह और आठ वार्ड में वाल्मिकी, 13 और 14 में कश्यप, सात वार्ड में चमार, नौ वार्ड में पंजाबी, एक वार्ड में बनिया व दो वार्ड में सिख समाज से प्रत्याशी उतार कर सभी जातियों को साधने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed