फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Election of Panchayat Committee President Sivan will be held today

Kaithal News: पंचायत समिति अध्यक्ष सीवन का आज होगा चुनाव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
Election of Panchayat Committee President Sivan will be held today
सीवन। पंचायत समिति सीवन के अध्यक्ष पद के लिए सोमवार को खंड कार्यालय में चुनाव होगा।बता दें कि पंचायत समिति सीवन की अध्यक्ष मनजीत कौर के खिलाफ पंचायत समिति के सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव दिया था, जिस पर वोटिंग हुई।
विज्ञापन

इसमें मनजीत कौर को चेयरपर्सन के पद से हटा दिया गया था। उसके बाद से वाइस चेयरमैन लाभ सिंह कसौर इस पद को संभाल रहे थे। अब चेयरमैन पद के लिए चुनाव सोमवार 23 दिसंबर को होना है।
विज्ञापन

12 नवंबर को रिक्त हुआ था पद: 12 नवंबर को खंड कार्यालय सीवन में एडीसी दीपक बाबूलाल कारवा की अगुवाई में बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में पंचायत समिति के 16 सदस्यों में से 13 सदस्य मौके पर पहुंचे और अविश्वास प्रस्ताव की प्रक्रिया में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें से 12 सदस्यों ने पूर्व चेयरपर्सन मनजीत कौर के खिलाफ मतदान किया। इस वोटिंग के आधार पर अविश्वास प्रस्ताव को पारित कर दिया गया और मनजीत कौर को चेयरपर्सन के पद से हटा दिया गया था।
इन्होंने दिए थे शपथ पत्र: पंचायत समिति अध्यक्ष मनजीत कौर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए 11 सदस्यों ने शपथ पत्र दिए थे। इनमें उपाध्यक्ष लाभ सिंह कसौर भी शामिल है। इसके अलावा शपथ पत्र देने वालों में वार्ड नंबर एक से गुरविंद्र सिंह, वार्ड नंबर दो से भारती रानी, वार्ड नंबर चार से सिंद्र कौर, वार्ड नंबर छह से राकी, वार्ड नंबर आठ से बलविंद्र कौर, वार्ड नंबर नौ से सौरव कुमार, वार्ड नंबर10 से सोनू देवी, वार्ड नंबर 11 से सुरेंद्र सिंह, वार्ड नंबर 12 से कर्मजीत कौर, वार्ड नंबर 13 से जोरा सिंह व वार्ड नंबर 15 से लाभ सिंह कसौर शामिल थे।
पूर्व चेयरपर्सन मनजीत कौर को उनके पति बलजिन्द्र सिंह अपनी दल बदलने की नीति के कारण इस पद से हाथ धोना पड़ा। पहले बलजिंद्र सिंह भाजपा से जुड़े थे। उसके बाद वह विधानसभा चुनाव में वह कांग्रेस पार्टी के समर्थन में दिखाए दिए थे। उसके बाद अपनी कुर्सी बचाने के लिए एक बार फिर से बलजिन्द्र सिंह ने एक बार फिर से पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर के कार्यालय के भी चक्कर लगाए परंतु उनका यह दाव नहीं चल सका। इस दल बदलने की नीति के चलते ही उन्हें चेयरपर्सन के पद से हटाया गया था।

हलका गुहला के पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर ने इस अविश्वास प्रस्ताव में अहम भूमिका निभाई थी। अब भी यह कयास लगाए जा रहे हैं कि पंचायत समिति सीवन का जो भी चेयरमैन बनेगा वह कुलवंत बाजीगर समर्थक ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed