फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Election dates should be extended: Baljinder Kaur

Kaithal News: चुनाव की बढ़ाई जाएं तारीखें ः बलजिंद्र कौर

Thu, 12 Dec 2024 01:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 12 Dec 2024 01:05 PM IST
विज्ञापन
Election dates should be extended: Baljinder Kaur
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला चीका, कैथल। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की पूर्व मनोनीत सदस्य बलजिंद्र कौर खालसा बुधवार को चीका पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एचएसजीएमसी) के चुनाव की तिथियां आगे खिसकाने की मांग की। उनका कहना था कि आगामी 15 से 30 दिसंबर तक शहीदी पखवाड़ा मनाया जाएगा।

गौरतलब है कि प्रदेश सरकार की ओर से मंगलवार को हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एचएसजीएमसी) के चुनाव की घोषणा की जा चुकी है। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव 19 जनवरी 2025 को कराए जाने की घोषणा की गई है।
विज्ञापन


इस संंबंध में हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की पूर्व मनोनीत सदस्य बलजिंद्र कौर खालसा ने बताया कि कमिश्नर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से प्रदेश के 40 वार्डों के लिए 19 जनवरी को चुनाव करवाए जाएंगे जबकि 18 दिसंबर को चुनाव की अधिसूचना जारी की जाएगी। उन्होंने कहा कि वे चुनाव करवाए जाने का स्वागत तो करती हैं परंतु चुनाव आयोग से चुनाव की तारीखें कम से कम दो महीने के लिए आगे बढ़ाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने चुनाव की तिथि बढ़ाने की मांग के कारणों को बताते हुए कहा कि सभी को पता है कि 15 से 30 दिसंबर तक शहीदी पखवाड़ा मनाया जाएगा और चुनाव कमिश्नर ने चुनाव के लिए नामांकन की तारीख 21 से 28 दिसंबर तक रखी है। उन्होंने कहा कि ऐसे में श्रद्धालु चुनाव लड़ेंगे या शहीदी पखवाड़ा मनाएंगे।

उन्होंने कहा कि वे तो चुनाव करवाने की मांग भी कर रही थी परंतु धार्मिक व राजनैतिक कार्यक्रम एक साथ करने में कई प्रकार की दिक्कतें आएंगी और कोई भी सिख यह नहीं चाहता कि चुनाव के कारण शहीदी पखवाड़े के कार्यक्रमों में किसी प्रकार का खलल पड़े।


इस मौके पर पूर्व मनोनीत सदस्य बलजिंद्र कौर ने चुनाव में महिलाओं कोटा भी निर्धारित किया करने की मांग की। इस अवसर पर बीबी अमृत कौर, बलजिन्द्र कौर, गुरदीप कौर, रजवंत कौर, रिम्पी व कमलजीत कौर आदि भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed