{"_id":"6761d11ce69fef1bce0d0166","slug":"elderly-woman-accused-of-being-thrown-off-the-bus-kaithal-news-c-18-1-knl1004-541926-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: बुजुर्ग महिला ने रास्ते बस से उतारने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: बुजुर्ग महिला ने रास्ते बस से उतारने का लगाया आरोप
Wed, 18 Dec 2024 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 18 Dec 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
ढांड। प्राइवेट परिवहन सहकारी समिति के परिचालक पर 76 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने आधी टिकट न देने और उसे बीच रास्ते बस से उतारने का आरोप लगाया है।
जिला करनाल के सीकरी निवासी महिला सुरती देवी ने बताया कि वह मंगलवार ढांड से नीलोखेड़ी जाने के लिए कृष्ण सहकारी समिति की प्राइवेट बस में यात्रा कर रही थी। उसने परिचालक को आधार कार्ड दिखाते हुए नीलोखेड़ी के लिए आधा टिकट देने के लिए कहा।
परिचालक ने कहा कि हमारी बस में आपकी पूरी टिकट लगेगी। बुजुर्ग महिला ने कहा कि सुबह नीलोखेड़ी से ढांड आई थी तो परिचालक ने मुझे आधार कार्ड देखते ही आधी टिकट दे दी थी।
कृष्णा परिवहन समिति के बस संचालक विनोद कुमार ने कहा कि हमारी बस में आधार कार्ड दिखाने पर किसी भी सवारी को किराए में कोई छूट नही दी जाती। जो सवारी सरकारी द्वारा जारी किराए में छूट का पास दिखाएगी, केवल उसे ही इस प्रकार की छूट दी जाएगी।
विज्ञापन
आरटीए करनाल विजय देशवाल का कहना है कि सरकार ने सीनियर सीटिजन को जो बस में आधे किराये की छूट दी गई है। उसका राज्य परिवहन तथा सहकारी परिवहन समिति की बसों में आयु प्रमाण पत्र दिखाने पर छूट का लाभ प्राप्त किया जा सकता है। संवाद