फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Elderly walking dead after being hit by tractor

ट्रैक्टर की चपेट में आने से पैदल जा रहे बुजुर्ग की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 02:33 AM IST
विज्ञापन
Elderly walking dead after being hit by tractor
जींद रोड कैथल पर ट्रैक्टर की चपेट में आने से पैदल जा रहे 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। बुजुर्ग की पहचान सौंगल निवासी हरियाराम के रूप में हुई है। बुजुर्ग के बेटे जसमेर की शिकायत पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ पुलिस ने सिविल लाइन थाना में केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाना में दी शिकायत में जसमेर ने बताया कि वह पुराना बस अड्डा कैथल पर फलों की रेहड़ी लगाता है। वह चार भाई बहन हैं। सभी शादीशुदा हैं। 27 मई को वह व उसका पिता हरिया क्योडक़ बस्ती में मकान देखने के लिए आए थे। इसके बाद वह उसके पिता को गांव में छोड़ने के लिए शेरगढ़ चौक की तरफ जा रहा था। उसके पिता उससे थोड़ा आगे पैदल चल रहे थे। जब दोपहर 12 बजकर 20 मिनट नी जींद रोड पर पहुंचे तो एक ट्रैक्टर चालक तेज रफ्तार से बिना हॉर्न दिए हुए आया। ट्रैक्टर चालक ने उसके पिता को टक्कर मारी और व वह बाल-बाल बच गया। टक्कर लगते ही उसका पिता सड़क पर गिर गया। ट्रैक्टर की चपेट में आने के कारण पिता को टांग व मुंह पर गहरी चोटें लगीं। ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। वे उसके पिता को सिविल अस्पताल में लेकर गए, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed