फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Eco club members refresher party

Kaithal News: ईको क्लब सदस्यों ने की रिफ्रेशर पार्टी

Sun, 09 Apr 2023 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 09 Apr 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Eco club members refresher party
कैथल। राजकीय महाविद्यालय में इको फ्रेंड्स क्लब ने रिफ्रेशर पार्टी का आयोजन किया। इसका उद्देश्य परिसर में पेड़-पौधों को प्रफुल्लित करने के लिए और वर्षा के पानी को बचाने के लिए कार्य करना था।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्राचार्या डॉ. रोजी गुप्ता ने किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण के बारे में तथा प्रकृति के अधिक समीप रहने से युवाओं को अनेक प्रकार के लाभ प्राप्त होते हैं। उन्होंने कहा कि हमेशा प्रत्येक व्यक्ति को अपने पर्यावरण के बारे में सचेत रहना चाहिए और दूसरों को भी इसके बारे में जागरूक करते रहना चाहिए। इसलिए मानव का जीवन पूरी तरह से प्रकृति पर आधारित है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बिना ऑक्सीजन के मानव जीवन की रचना के बारे में सोचा ही नहीं जा सकता। युवाओं ने भी इस कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर भाग लिया। युवाओं ने कहा कि उन्हें यह कार्य करना किसी रुचि से कम नहीं लगा। प्रकृति के बीच रह कर अलग ही आनंद का अनुभव हुआ। इस अवसर पर प्रो. अनिल ललित, मदनपाल, विक्रम सिंह, विरेन्द्र खटकड़, अभिषेक गोयल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं कॉलेज में दूसरे कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने व नशा मुक्ति के लिए शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया।

प्राचार्या डॉ. रोजी गुप्ता ने कहा कि नशों से युवा शक्ति बर्बाद हो रही हैं, नशे से तन, मन व मस्तिष्क पर बहुत ही नकारात्मक प्रभाव पड़ते हैं। नशे का आदी व्यक्ति आपराधिक कार्यों में भी जल्द ही प्रवेश कर जाता है उसे नशे की लत के आगे कुछ भी नहीं दिखाई देता इसलिए सभी को नशे की लत से दूर रहना चाहिए। इस अवसर पर नशा मुक्ति प्रकोष्ठ की संयोजिका प्रो. सरिता ने उपस्थित सभी विद्यार्थियों को नशा मुक्ति के लिए शपथ दिलाई और कहा कि उन्हें स्वयं भी नशे से दूर रहना है तथा अपने आस पास और नशा करने वाले व्यक्तियों को भी नशे की लत से छुटकारा पाने के लिए भी प्रेरित करना है। इस अवसर पर प्रो. अमित पाहवा, सुशील कुमार, मीना, वीरेंद्र, खटकड़, मेहर सिंह, सुभाष शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed