फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Echoed in the sea - Support of the defeated, Baba Khatu Shyam is our...

Kaithal News: सीवन मेें गूंजा- हारे का सहारा, बाबा खाटू श्याम हमारा...

Thu, 05 Dec 2024 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 05 Dec 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
Echoed in the sea - Support of the defeated, Baba Khatu Shyam is our...
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। श्री बाबा श्याम परिवार सीवन की ओर से तीसरे स्थापना दिवस पर 11वें विशाल संकीर्तन और भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हारे का सहारा, बाबा खाटू श्याम हमारा... गूंजता रहा।

नगर के रामलीला मैदान में मंगलवार को देर सांय को आयोजित इस कार्यक्रम में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि हलका विधायक देवेंद्र हंस और समाजसेवी विनेश मेहता ने भाग लिया। विशिष्ट अतिथि के रूप में नीरज कंसल, राजीव शर्मा बिट्टू, अधिवक्ता सुरेंद्र सरदाना और महंत टीना माई उपस्थित रहे।
विज्ञापन


मुख्य अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित कर और श्री बाबा खाटू श्याम जी की पूजा-अर्चना के साथ संकीर्तन का शुभारंभ किया। पूजा-अर्चना पंडित बिट्टू शर्मा ने संपन्न करवाई। मंच संचालन मांगेराम शर्मा ने किया। मुख्य अतिथियों ने श्री बाबा खाटू श्याम जी की महिमा के बारे में बोलते हुए कहा कि श्री बाबा खाटू श्याम जी अपने भक्तों की हर मनोकामना पूरी करते हैं और दुखों को हर लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने श्रद्धालुओं से बाबा के बताए मार्ग पर चलने और सच्चे दिल से सेवा व भक्ति करने का आह्वान किया। संकीर्तन का आरंभ गणेश वंदना से हुआ, जिसने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। भजन गायक साहिल शर्मा, पानीपत वालों ने अपनी आवाज में बाबा खाटू श्याम जी के सुंदर-सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी, जिससे श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए।

कार्यक्रम के दौरान हारे का सहारा, बाबा खाटू श्याम हमारा के जयकारों से पूरा माहौल गूंज उठा। जयकारों और भजनों के बीच श्रद्धालुओं ने नाचकर अपनी भक्ति प्रकट की। श्री बाबा खाटू श्याम की आरती और जयघोष से पूरा वातावरण अलौकिक ऊर्जा से भर गया।

इस मौके पर प्रधान संजय कंसल, संजू पंसारी, प्रवेश चुटानी और नरेश आहूजा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह श्री बाबा श्याम परिवार सीवन का तीसरा स्थापना दिवस और 11वां संकीर्तन था। कार्यक्रम के दौरान अटूट भंडारे का आयोजन भी


किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद

ग्रहण किया।

इस अवसर पर मधु कंसल, शिल्पा, वन्या, मनोज कथूरिया, लविश कंसल, सोनू सैनी, मनोज गिरधर, इंद्र मोहन रहेजा, काका बंसल, नीरज बंसल, चिमनलाल गर्ग, संजू वर्मा, विक्की ग्रोवर, अमित गर्ग और पाली सैनी आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed