फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Duty magistrate appointed for security arrangements

Kaithal News: सुरक्षा व्यवस्था के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त

Sun, 11 Feb 2024 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 11 Feb 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
Duty magistrate appointed for security arrangements
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी नियुक्त कर दिए हैं। इसके तहत डीसी प्रशांत पंवार ने बताया कि किसानों के 13 फरवरी को दिल्ली कूच के प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है।

एडीसी को ओवर ऑल इंचार्ज बनाया गया है। डीसी ने नाका धनौरी, बरटा, संगतपुरा में प्रशासनिक अधिकारी एसडीएम कैथल, ड्यूटी इंचार्ज डीएसपी उमेद सिंह, ड्यूटी मजिस्ट्रेट डीडीपीओ कंवर दमन, नायब तहसीलदार गौरव शर्मा, कार्यकारी अभियंता प्रशांत कुमार की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

नाका दाबन खेड़ी, कसौर, खरकां, उरलाना, रत्ताखेड़ा, सरोला, माजरी, भाटिया में प्रशासनिक अधिकारी एसडीएम गुहला व शुगर मिल एमडी, डयूटी इंचार्ज डीएसपी ललित कुमार, डयूटी मजिस्ट्रेट तहसीलदार गुहला अनिल बिढ़ान, नायब तहसीलदार आशीष, तहसीलदार कलायत दिनेश कुमार, कार्यकारी अभियंता अरविंद रोहिल्ला की ड्यूटी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाका टटियाणा, सुगलपुर मैंगना रोड, बदसूई, सिहाली / पपराला में प्रशासनिक अधिकारी डीआरओ रणविजय सुल्तानिया, ड्यूटी इंचार्ज डीएसपी कुलदीप सिंह, ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार सुनील कुमार, बीडीपीओ गुहला राजवीर सिंह, कार्यकारी अभियंता वरुण कंसल की ड्यूटी रहेगी।

डीसी ने बताया कि जरूरत के हिसाब से मूवेएबल फोर्स के लिए प्रशासनिक अधिकारी एसडीएम कलायत, ड्यूटी इंचार्ज डीएसपी अमित कुमार, सहायक कमांडेंट गणेश, ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार पूंडरी जोगिंद्र सिंह, कार्यकारी अभियंता निशांत की ड्यूटी रहेगी।

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के परिसर में आयोजित भारत नेपाल मैत्री महोत्सव के मंच पर नेपाल भारत का झ

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed