फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   durg supplier

नशीली गोलियां और कैप्सुल सप्लाई करने वाला मुख्यारोपी सफीदों से काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
durg supplier
durg supplier - फोटो : Kaithal
थाना शहर पुलिस और एंटी नारकोटिक सेल ने सफीदों में दबिश देकर नशीली दवाइयां सप्लाई करने वाले मुख्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से नशीली दवाइयां सप्लाई करने में प्रयुक्त टाटा इंडिगो कार तथा नशीली गोलियां सप्लाई करने के एवज में प्राप्त की गई नगदी में से 40 हजार रुपये की राशि बरामद कर ली गई।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एंटी नारकोटिक सेल के सब इंस्पेक्टर बलजीत सिंह की टीम द्वारा 21/22 जून की रात्रि चंदाना गेट कैथल से सलीम खान व बलिंद्र सिंह दोनों निवासी गांव मानस को चंदाना गेट कैथल स्थित एक किराए के मकान में दबिश देकर काबू कर लिया गया था, जिनके कब्जे से प्रतिबंधित ट्रामाडोल टैबलेट के 38 डिब्बों से 13980 टैबलेट, अल्प्राजोलम के 56 डिब्बों से 33480 टैबलेट, लोरजापॉम टैबलेट के दो डिब्बों से 4800 टैबलेट, डाईफैनोजाईलैट एट्रापाईन के 6 डिब्बों से 36000 टैबलेट, 27 डिब्बों से ट्रामाडोल के 4200 कैप्सूल तथा दो डिब्बों से 100 नशीले इंजेक्शनों सहित कुल 92560 नशीली दवाइयों का जखीरा बरामद हुआ था। थाना शहर में दर्ज मामले में एसआई चंद्रप्रकाश व एंटी नारकोटिक सेल ने आरोपी बलविंद्र सिंह उर्फ सोनू वासी गांव बहादुरपुर थाना सफीदों हाल किराएदार रामा कालोनी सफीदों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी उपरोक्त नशीली दवाइयां अपनी टाटा इंडिगो कार की मार्फत चंदाना गेट कैथल पर सप्लाई करने गया था। उसकी गाड़ी तथा कैथल में नशीली टैबलेट सप्लाई करके प्राप्त की गई 40 हजार रुपये नकदी बरामद कर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed