फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Dunki Marg is dangerous: Manohar Lal

डंकी मार्ग खतरनाक : मनोहर लाल

Thu, 27 Feb 2025 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 27 Feb 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Dunki Marg is dangerous: Manohar Lal
करनाल। वाहन की आरसी 15 साल तो एनसीआर क्षेत्र में वाहन का जीवन 10 साल है, इस सवाल पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि इस पर ध्यान दिया जाएगा। प्रयास होगा कि वाहन के जीवन के साथ परमिट भी खत्म होना चाहिए, नए वाहन के साथ उसका परमिट भी मिले।
विज्ञापन

करनाल को एनसीआर से बाहर करने के प्रयासों पर मनोहर लाल ने कहा कि ऐसा प्रयास तो वह अपने मुख्यमंत्रित्व काल से ही कर रहे हैं, लेकिन अब ये भी प्रयास हैं कि यदि करनाल एनसीआर क्षेत्र से बाहर नहीं आता है तो दिल्ली से दूरी के आधार पर एनसीआर क्षेत्र में प्रतिबंधों में छूट मिले।
विज्ञापन

शहर में महाशिवरात्रि के मौके पर निकाली गई शोभायात्रा में शामिल होने पहुंचे केंद्रीय ऊर्जा एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल ने करनाल में प्रेसवार्ता भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि करनाल में फार्मा पार्क बनाने का प्रयास तो हो ही रहा है, घरौंडा में एक फुटवियर पार्क बनाने के लिए एक हजार एकड़ जमीन देखी गई है।
1984 के दंगों पर आए फैसले के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसमें अच्छे या बुरे का सवाल नहीं है, जब सुप्रीम कोर्ट निर्णय देता है तो वह अच्छा ही होता है, भले ही लोग आरोपी को फांसी चाहते थे, लेकिन उम्र कैद की सजा भी पीड़ितों के साथ न्याय है।
मनोहर लाल ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद भाजपा लगातार चुनाव जीत रही है, अब ये तो विपक्षियों को सोचना पड़ेगा कि वह क्यों जनता के दिलों में जगह नहीं बना पा रहे। 15 साल से कांग्रेस कुछ कर ही नहीं पा रही है, तो खुद ही खत्म हो रही है। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार के कई बड़े कार्य गिनाए। उन्होंने कहा कि अवैध कॉलोनियों को वैध किया जाएगा।
उन्होंने अमेरिका से डिपोर्ट हुए लोगों के साथ दुर्व्यवहार के सवाल पर कहा कि हर देश का अपना कानून होता है, डंकी मार्ग बेहद खतरनाक है और अवैध है। इस मार्ग से जाने वाले अपराधी तो हैं ही, इनसे अधिक सहानुभूति नहीं होनी चाहिए। लोगों को इस मार्ग से नहीं जाना चाहिए।

टी-फ्लाईओवर निर्माण पर न हो राजनीति ः शहर में बन रहे टी-फ्लाईओवर पर विपक्षी कांग्रेस प्रत्याशी द्वारा जीतने के बाद रोक लगाने की बात कहने पर मनोहर लाल ने कहा कि ये राजनीति का नहीं बल्कि शहर के विकास का विषय है, कोई भी चीज नई बनती है तो शुरुआती दौर में कुछ परेशानियां होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed