फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Dumping paddy on roads and unpaved roads called compulsion

Kaithal News: सड़कों, कच्चे रास्तों पर धान डालना बताया मजबूरी

Sun, 06 Oct 2024 02:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 06 Oct 2024 02:50 AM IST
विज्ञापन
Dumping paddy on roads and unpaved roads called compulsion
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ढांड। ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन ने जिला कमेटी की बैठक कर मंडी में धान की फसल की खरीद शुरू करने की मांग की। कहा कि मजबूरी में सड़कों, कच्चे रास्तों पर धान डाला जा रहा है।

बैठक में संगठन के जिलाध्यक्ष कामरेड राजकुमार सारसा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार मंडियों में धान की फसल की बेकद्री हो रही है। सरकार समस्या का समाधान करने की बजाए उसको उलझाने का काम कर रही है। 15 दिनों से किसान अपना कामकाज छोड़कर मंडियों में बैठे हुए है कि कब कोई धान को खरीदने वाला आए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मंडियां फुल हो चुकी है। किसान सड़कों और कच्चे जगहों पर धान डालने को मजबूर हो रहे है। बेसहारा पशु मंडी व सडकों पर धान की ढेरियों में मुंह मार रहे हैं। उनसे भी हमले का खतरा बना रहता है। जिला सचिव कामरेड कृष्ण चंद ने कहा कि इस समय राइस मिलर्स भी किसानों की मजबूरी का फायदा उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार और राइस मिलर्स अपनी नूरा कुश्ती बंद कर मंडियों में खरीद शुरू करें और उठान व भुगतान की जिम्मेदारी लें। ताकि किसान अपनी फसल को बेच कर आगामी फसल की बिजाई की तैयारी कर सके। इस मौके पर राज्य कमेटी सदस्य कामरेड बाबूराम, रामसरुप, संजू, रामकिशन व सुभाष चंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed