{"_id":"6a6b9c78d598982eea0ad6c4","slug":"dumper-hits-11000-volt-line-helper-crushed-to-death-kaithal-news-c-245-1-kht1012-153036-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: 11 हजार वोल्ट की लाइन से टकराया डंपर, सहायक की कुचलकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: 11 हजार वोल्ट की लाइन से टकराया डंपर, सहायक की कुचलकर मौत
विज्ञापन
कैथल। ग्योंग रोड स्थित स्टार सिटी कॉलोनी में मिट्टी भराई के दौरान बुधवार सुबह हादसे में डंपर के सहायक चालक की कुचलने से मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब डंपर चालक वाहन को मोड़ने के दौरान ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट बिजली लाइन से टकरा गया।
घबराहट में चालक ने डंपर को तेज गति से पीछे कर दिया जिससे पीछे खड़ा सहायक चालक उसकी चपेट में आ गया। घटना के बाद आरोपी चालक डंपर मौके पर छोड़कर भाग गया।
पुलिस को दिए बयान में हिसार जिले के गांव संदलाना निवासी प्रदीप ने बताया कि वह एक ठेकेदार फर्म में मुंशी के रूप में कार्यरत है। फर्म की ओर से ग्योंग रोड स्थित स्टार सिटी कॉलोनी में एक प्लॉट में मिट्टी भराई का काम किया जा रहा था। बुधवार सुबह करीब सात बजे वह डंपरों की गिनती कर रहा था। इस दौरान डंपर चालक रजत कुमार निवासी गांव कालीरान, शाहाबाद (कुरुक्षेत्र) वाहन में मिट्टी खाली करने के बाद उसे मोड़ रहा था।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता के अनुसार डंपर ऊपर से गुजर रही 11 केवी बिजली लाइन से टकरा गया। उस समय दूसरा चालक और सहायक राजेश निवासी गांव नेपेवाला जिला जींद डंपर को पीछे करवाने के लिए संकेत दे रहा था। बिजली की लाइन से टकराने के बाद चालक घबरा गया और उसने डंपर को अचानक तेज गति से पीछे कर दिया। इससे राजेश वाहन की टक्कर लगने से नीचे गिर पड़ा और डंपर का पिछला पहिया उसके ऊपर से गुजर गया।
गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद चालक वाहन वहीं छोड़कर भाग गया। घटना की सूचना ठेकेदार को देने के बाद घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।