फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   DTP staff demolished many buildings with JCB

Kaithal News: डीटीपी अमले ने जेसीबी से ढहाए कई निर्माण

Wed, 05 Mar 2025 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 05 Mar 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
DTP staff demolished many buildings with JCB
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिला नगर योजनाकार कार्यालय ने जिला प्रशासन के सहयोग से शहरी क्षेत्र कैथल में अवैध कॉलोनियों में बने अवैध निर्माणों को जेसीबी से ढहा दिया गया। इस दौरान डीटीपी राज कीर्ति बतौर डयूटी मजिस्ट्रेट तैनात रहीं।

उन्होंने बताया कि सबसे पहले ग्योंग फार्म हाउस कॉलोनी में विकसित हो रही अवैध कॉलोनी को हटाने के लिए प्रशासनि अमला पहुंचा। यहां जेसीबी की सहायता से चहारदीवारी, डीपीसी, दो पक्की सड़कें हटाई गई। इसके बाद पट्टी कायस्थ सेठ में विकसित हो रही अवैध कॉलोनी में कार्रवाई की गई। यहां चहारदीवारी, पक्की सड़क, खंभे व डीपीसी को ध्वस्त किया गया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि फिर पट्टी अफगान में निर्मित एक अवैध निर्माण के शेड व खंभों को हटाया गया। इसके बाद पट्ट खोत में एक अन्य विकसित हो रही कॉलोनी में तोड़फोड की कार्रवाई की गई। चहारदीवारी, डीपीसी, कॉलोनी के अंदर बनी एक फैक्टरी व उसमें बने कार्यालय को ढहाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीटीपी राज कीर्ति ने बताया कि जिले में विभिन्न शहरी क्षेत्रों एवं नियंत्रित क्षेत्रों में अवैध निर्माण के मामले लगातार प्रकाश में आ रहे हैं। इन पर कार्यालय कार्रवाई कर रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार के अवैध निर्माण को बख्शा नहीं जाएगा।


उन्होंने बताया जहां कार्रवाई की गई, उन सभी अवैध काॅलोनियों के भू स्वामियों और प्रॉपर्टी डीलरों को एचडीआर एक्ट 1975 की धाराओं के तहत नोटिस जारी करके निर्माण विकसित करने के लिए जरूरी अनुमति प्राप्त करने के आदेश जारी किए गए थे पर ऐसा नहीं किया गया। इसी वजह से यह कार्रवाई की गई।

उन्होंने कहा कि आमजन सस्ते रेटों के चक्कर में प्रॉपर्टी डीलरों के बहकावे में न आकर जमीन की खरीद करने से पहले इस कार्यालय से कॉलोनी की जानकारी कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed