{"_id":"6732608e36e48ebf2002d104","slug":"drug-smuggler-including-opium-and-poppy-seeds-arrested-kaithal-news-c-18-1-knl1004-517548-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: अफीम व चूरापोस्त सहित नशा तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: अफीम व चूरापोस्त सहित नशा तस्कर गिरफ्तार
Tue, 12 Nov 2024 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 12 Nov 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
कैथल। चौकी पूंडरी पुलिस ने एक नशा तस्कर को एक किलो 628 ग्राम चूरापोस्त व 209 ग्राम अफीम सहित काबू किया। बाद में उसे अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि चौकी पुंडरी पुलिस प्रभारी एएसआई राजेंद्र सिंह की टीम सुबह के समय गश्त दौरान ब्रह्मानंद चौक पूंडरी पर मौजूद थी। जहां पुलिस को सहयोगी सूत्रों से गुप्त जानकारी मिली कि चीमा कालोनी पूंडरी निवासी मंगल सिंह अपने मकान के पास नशीला पदार्थ चूरापोस्त व अफीम बेचने का काम करता है। जिसके घर पर तुरंत रेड करके उसे नशीला पदार्थ चुरा पोस्त व अफीम सहित काबू किया जा सकता है।
जानकारी के बाद पुलिस ने गश्त पार्टी का गठन करके मंगल सिंह के मकान पर दबिश देकर आरोपी को काबू कर लिया गया। मौके पर पहुंची एईटीओ कैथल रोहित कुमार के समक्ष नियमानुसार ली गई तलाशी के दौरान कमरे में रखे बेड से एक पॉलीथिन से एक किलो 628 ग्राम चूरापोस्त व दूसरे पॉलीथिन से 209 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना पूंडरी में केस दर्ज करके एएसआई राम चंद्र ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। संवाद