Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Drug network continues to spread, 421 drug smugglers arrested from March to November

Kaithal News: फैल रहा नशे का जाल, मार्च से नवंबर तक पकड़े गए 421 तस्कर

Fri, 05 Dec 2025 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 05 Dec 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Drug network continues to spread, 421 drug smugglers arrested from March to November
सोनू थुआ कैथल। जिले में नशे का नेटवर्क लगातार फैलता जा रहा है। पुलिस रोजाना नशा बेचने वालों के ठिकानों पर छापे मारकर तस्करों को गिरफ्तार कर रही है, लेकिन इसके बाद भी नशे का धंधा रुकने का नाम नहीं ले रहा। रात के समय सड़कों के किनारे और तस्करों के ठिकानों के बाहर भीड़ देखी जा रही है।
विज्ञापन


रोजाना तीन से चार नशा तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ रहे हैं। अफीम, डोडा पोस्त, चूरापोस्त, हेरोइन और गांजा सबसे ज्यादा बिकने वाले नशे हैं। मार्च से नवंबर तक जिले में नशा बेचने के 421 आरोपी पकड़े जा चुके हैं। इनमें से एनडीपीएस एक्ट के 86 मामलों में 127 आरोपी, जबकि अवैध शराब के 278 मामलों में 294 आरोपी गिरफ्तार किए गए। संवाद
विज्ञापन


पंजाब, राजस्थान और यूपी से आ रहा नशे का माल : नशे के माल की आपूर्ति पंजाब, राजस्थान और यूपी से आने की पुष्टि हुई है। जिले के खरका एरिया, भूना पोलड़, मटौर, उरलाना, कैथल शहर, पूंडरी, फतेहपुर, खुराना रोड और जाखौली अड्डा नशे के सक्रिय हॉटस्पॉट बनते जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौ महीनों में बरामद नशे की साम्रगी : 17 किलो 93 ग्राम अफीम, 52.5 किलो चूरापोस्त, 211 किलो 718 ग्राम हेरोइन, 67 किलो 88 ग्राम गांजा, 10 किलो 388 ग्राम चरस, 322 किलो 764 ग्राम डोडा पोस्त, 305 नशीले इंजेक्शन, 61,047 नशीली गोलिया, 1,938 लीटर हथकड़ी शराब, 4,072 लीटर देसी-बीयर-अंग्रेज़ी शराब और 9,259 लीटर लाहण। संवाद

अवैध शराब के मामले

महीना
मामले
गिरफ्तारी हथकड़ी शराब देसी/बीयर/अंग्रेज़ी लाहन (लीटर)

मार्च
7
7
39
47
317

अप्रैल
19
19
77
150
1187

मई
40
40
304
579
1285

जून
52
50
464
29
930

जुलाई
33
32
184
1666
685

अगस्त
46
50
343
676
1690

सितंबर
20
22
105
252
800

अक्तूबर 25
26
130
416
1085

नवंबर
45
45
292
257
1280

नशीले पदार्थ की बरामदगी
n मार्च : 7 आरोपी- 525 ग्राम अफीम, 1.196 किलो चूरापोस्त, 34.34 ग्राम हेरोइन, 762 ग्राम गांजा

n अप्रैल : 11 आरोपी- 34.469 किलो चूरा पोस्त, 18.63 ग्राम हेरोइन, 7.134 किलो गांजा

n मई : 13 आरोपी- 1.431 किलो अफीम, 1.775 किलो चूरा पोस्त, 7.88 ग्राम हेरोइन, 1.03 किलो चरस, 1.960 किलो गांजा, 584 ग्राम डोडा पोस्त

n जून : 24 आरोपी- 6.425 किलो चूरापोस्त, 820 ग्राम डोडापोस्त, 13.882 किलो गांजा, 4.181 किलो अफीम, 863 ग्राम चरस, 5.45 ग्राम हेरोइन, 200 नशीले इंजेक्शन

n जुलाई : 18 आरोपी- 5.335 किलो चूरापोस्त, 242.026 किलो डोडापोस्त, 32.990 किलो गांजा, 5.294 किलो अफीम, 50.157 ग्राम हेरोइन, 42 गोलियां

n अगस्त : 15 आरोपी- 2.150 किलो चूरापोस्त, 20.754 किलो डोडा, 840 ग्राम गांजा, 864 ग्राम अफीम, 4.94 ग्राम हेरोइन, 757 ग्राम चरस, 61,005 गोलियां, 105 इंजेक्शन


n सितंबर : 11 आरोपी- 1.150 किलो चूरापोस्त, 15.754 किलो डोडा, 500 ग्राम गांजा, 864 ग्राम अफीम, 3.94 ग्राम हेरोइन, 424 ग्राम चरस

n अक्तूबर : 13 आरोपी- ल305.100 किलो डोडा पोस्त, 2.830 किलो गांजा, 563 ग्राम अफीम, 61.43 ग्राम हेरोइन, 7.314 किलो चरस

n नवंबर : 15 आरोपी- 480 ग्राम डोडा पोस्त, 6.190 किलो गांजा, 505 ग्राम अफीम, 29.100 ग्राम हेरोइन, 2,500 गोलियां
पुलिस नशे के खिलाफ लगातार जागरूकता अभियान चला रही है। जिले में किसी भी कीमत पर नशा सहन नहीं किया जाएगा। छापेमारी तेज़ की गई है और लोगों से अपील है कि युवाओं को नशे से दूर रखने में सहयोग दें। -उपासना यादव, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed