{"_id":"69234eecefe963413501a018","slug":"drug-addicts-fled-after-seeing-the-police-team-at-the-railway-station-kaithal-news-c-245-1-kht1012-141151-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: रेलवे स्टेशन पर पुलिस टीम को देखकर भागे नशेड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: रेलवे स्टेशन पर पुलिस टीम को देखकर भागे नशेड़ी
Sun, 23 Nov 2025 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 23 Nov 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। सिविल लाइन थाना पुलिस ने नए रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। पुलिस को सूचना मिली थी कि यहां पर आवारा और नशेड़ी किस्म के लोग घूमते रहते हैं। बार-बार पुलिस के पास इस प्रकार की शिकायतें जा रही थी, जिस आधार पर सिविल लाइन थाना एसएचओ रामनिवास टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस को देखते ही कुछ लड़के वहां से भाग गए। पुलिस टीम ने स्टेशन पर सुरक्षा के दृष्टिगत यात्रियों से भी बातचीत की। महिला यात्रियों और छात्राओं ने मांग की कि यहां पर पुलिस की टीम का समय-समय पर दौरा करवाया जाए ताकि मनचलों और नशा करने वालों पर शिकंजा कसा जा सके। सिविल थाना प्रभारी रामनिवास ने बताया कि यह दौरा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रहा। पुलिस को जिस प्रकार शिकायतें मिल रही थी, उसके आधार पर टीम एकदम से स्टेशन पर पहुंची। उन्होंने कहा कि स्टेशन पर लगभग सभी सुविधाएं ठीक पाई गई। महिलाओं को भरोसा दिया गया कि वे किसी भी प्रकार की सूचना पुलिस को बताएं।
थाना प्रभारी ने बताया कि इस समय कुरुक्षेत्र में चल रहे गीता जयंती महोत्सव को लेकर पुलिस लगातार स्टेशन और बस स्टैंड पर गश्त कर रही है, ताकि आमजन को परेशानी न हो। कई बार बसों और ट्रेनों में आवारा किस्म के लड़के चढ़ जाते हैं। वे बाद में इनमें सफर करने वाले यात्रियों को परेशान करते हैं।