फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Drains filled with dirt due to lack of cleanliness

Kaithal News: सफाई नहीं होने से गंदगी से अटे नाले

Mon, 16 Feb 2026 02:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 16 Feb 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Drains filled with dirt due to lack of cleanliness
नाले में जमी गंदगी
कैथल।
विज्ञापन

सीवन में कैथल रोड पर सफाई न होने से नाले गंदगी से अटे हुए है। जिससे चारों ओर बदबू फैली हुई है। इससे बच्चों और श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से समस्या के समाधान की मांग की है।
स्थानीय निवासी पंकज, सतीश , विकास ने बताया कि इलाके के नालों में लंबे समय से गंदगी जमा है, जिसमें घरों का कचरा, प्लास्टिक, और अन्य अवशेष शामिल हैं। बारिश के मौसम में यह नाले और भी बदसूरत और गंदे हो जाते हैं, जिससे दुर्गंध फैलती है और बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इस समस्या का सबसे अधिक असर स्कूल के बच्चों पर पड़ रहा है। स्कूल के पास ही नाला होने के कारण बच्चे स्कूल जाते समय गंदगी और बदबू से परेशान होते हैं। बल्कि पास के मंदिर में जाने वाले श्रद्धालुओं को भी इस गंदगी से परेशानी होती है।
विज्ञापन

स्थानीय लोग कहते हैं कि मंदिर के आसपास गंदगी के कारण पूजा करने वालों का अनुभव भी खराब हो रहा है। स्थानीय प्रशासन से मांग हैं कि समस्या को जल्द से जल्द ठोस कार्रवाई करें । लोग मानते हैं कि नालों की सफाई और कचरा प्रबंधन पर गंभीर ध्यान देने की आवश्यकता है। अगर तुरंत कदम नहीं उठाए गए, तो स्वास्थ्य समस्याओं के साथ-साथ बच्चों और आम लोगों की दैनिक गतिविधियों पर भी गंभीर असर पड़ सकता है। इस समस्या के समाधान के लिए प्रशासन को नियमित सफाई अभियान चलाना और कचरा निस्तारण के उचित प्रबंध करने की आवश्यकता है। नालों में गंदगी फैलने से केवल दुर्गंध ही नहीं फैलती, बल्कि यह बीमारियों का भी प्रमुख स्रोत बन रही है । संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed