फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Dr. Rameshwar became the district head of Beniwal Khap.

Kaithal News: डॉ. रामेश्वर बने बेनीवाल खाप के जिला प्रधान

Sun, 11 Aug 2024 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 11 Aug 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
Dr. Rameshwar became the district head of Beniwal Khap.
कैथल। जाट धर्मशाला कैथल में शनिवार को बेनीवाल खाप जिला कार्यकारिणी कैथल का चुनाव प्रांतीय प्रधान भरत सिंह बेनीवाल की अध्यक्षता में हुआ। इसमें डॉ. रामेश्वर बेनीवाल को जिला प्रधान बनाया।
विज्ञापन

गुरपाल सिंह गगडपुर को उपप्रधान, सुभाष बेनीवाल बुड्ढा खेड़ा को सचिव, जसमेर सिंह देवीगढ़ को वित्त सचिव, जसवीर बेनीवाल को जिला प्रेस प्रवक्ता व गुरुदेव बेनीवाल खुराना को संगठन सचिव बनाया गया। इसके साथ ही पांच सदस्य जिला कार्यकारिणी में लिए गए। इसमें हरदीप सिंह एडवोकेट पाडला, रोहित बेनीवाल जाखौली, सुरजीत सिंह सरपंच गांव बुड्ढा खेड़ा, जगतार सिंह गगड़पुर व ताराचंद बेनीवाल चंदाना को कार्यकारिणी का सदस्य लिया। चुने गए पदाधिकारियों को खाप की तरफ से फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और उन्हें पूर्व प्रधान सुरजीत सिंह बेनीवाल ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। चुनाव सर्व सहमति से शांतिपूर्ण संपन्न हुआ।
विज्ञापन


नवनियुक्त जिला प्रधान रामेश्वर बेनीवाल ने समाज को विश्वास दिलाया कि वह खाप के अनुसार कार्य करेंगे। भरत सिंह बेनीवाल ने बताया कि बेनीवाल खाप 1996 से समाज सेवा में लगी हुई है जिसने 1997 में दड़बाकला सबसे बड़े बेनीवाल परिवारों की 63 साल से चली आ रही दुश्मनी को समाप्त करवाई। गत दिनों 28 जुलाई 2024 को दनौदा कला गांव में पंचायत में गांव की गांव में शादी और एक ही गोत्र में शादी रुकवाने, लव मैरिज व लीव एंड रिलेशनशिप को मान्यता न देने बारे जो प्रयास सर्व खाप पंचायत करेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed