{"_id":"67e851f40c8af673170f82c8","slug":"door-to-door-survey-conducted-to-increase-enrollment-kaithal-news-c-18-1-knl1004-612974-2025-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: नामांकन बढ़ाने के लिए किया डोर टू डोर सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: नामांकन बढ़ाने के लिए किया डोर टू डोर सर्वे
Sun, 30 Mar 2025 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 30 Mar 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
राजौंद। राजकीय कन्या मॉडल संस्कृति प्राथमिक पाठशाला सेरहदा के मुखिया महावीर सिंह व समस्त स्टाफ ने विद्यालय में नामांकन बढ़ाने के लिए डोर टू डोर सर्वे किया। स्टाफ ने डोर टू डोर जाकर ग्रामवासियों को सरकारी विद्यालय में अपने बच्चों का दाखिला करवाने के लिए प्रेरित किया।
सरकारी विद्यालयों में उपलब्ध होने वाली सुविधाओं जैसे खुले हवादार कमरे, हरा भरा वातावरण, शिक्षित, अनुभवी एवं मेहनती स्टाफ, पहली कक्षा से अंग्रेजी ज्ञान, स्मार्ट क्लास रूम, नियमित फ्री मेडिकल चेकअप, होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि से गांव के लोगों को अवगत करवाया।
स्टाफ ने ग्रामवासियों को सरकारी विद्यालय में मिलने वाले मिड डे मिल के तहत दोपहर के भोजन, निशुल्क पुस्तकें, वर्दी, बैग, स्टेशनरी के लिए मिलने वाले अनुदान व छात्रवृति की सुविधा की जानकारी दी। विद्यालय मुखिया महावीर ने बताया कि सभी स्टाफ के आपसी सहयोग से यह अभियान फरवरी माह से लगातार चलाया जा रहा है। मार्च माह की परीक्षाओं से पहले प्रतिदिन विद्यालय से रोस्टर अनुसार तीन-तीन अध्यापकों की ड्यूटी लगाई जाती थी। संवाद