फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Door to door employees stopped work due to garbage dumping and non-payment of salary

कूड़ा डालने की जगह व वेतन न मिलने पर डोर टू डोर के कर्मचारियों ने किया काम बंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Door to door employees stopped work due to garbage dumping and non-payment of salary
सफाई कर्मचारियों को समझाते हुए ईओ रविन्द्र कुहाड़। - फोटो : Kaithal
आसपास की कॉलोनी के लोगों द्वारा डंपिंग प्वाइंट पर कचरा डालने का विरोध करने और मानदेय न मिलने पर पर डोर टू डोर के कर्मचारियों ने वीरवार दोपहर से कचरे का उठान नहीं किया। जिस कारण शहर में कई जगहों पर कचरे के ढेर लग गए। हालात बिगड़ते देख नगर परिषद के ईओ ने कालोनी के लोगों को सात से आठ दिन तक कचरा डलवाने पर सहमत किया। उन्होंने कर्मचारियों की बिल संबंधी दिक्कतों को भी दूर करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद कर्मचारियों ने शुक्रवार दोपहर से कचरे का उठान शुरू किया।
विज्ञापन

जिला जेल के निकट बनाए गए कचरा प्वाइंट पर कचरा डालने का आसपास की कालोनी के लोगों ने विरोध कर दिया। लोगों ने कचरा प्वाइंट पर ताला लगा दिया। दूसरी ओर कर्मचारियों को एजेंसी की ओर से पिछले तीन माह का मानदेय नहीं दिया गया। इस कारण कर्मचारियों ने वीरवार दोपहर से कचरे का उठान बंद कर दिया। इसके बाद शुक्रवार सुबह नवनियुक्त ईओ रविंद्र कुहाड़ से मिलने के लिए कर्मचारियों का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा। जहां कर्मचारियों ने कचरा डलवाने की जगह व उनका रुका हुआ मानदेय दिलवाए जाने की मांग की। ईओ डंपिंग प्वाइंट पर पहुंचे, जहां लोग कचरा एकत्रित किए जाने का विरोध कर रहे थे। ईओ ने एजेंसी के ठेकेदार बलबीर सिंह व कालोनी के लोगों से बातचीत की। ठेकेदार ने बताया कि 12 जुलाई के बाद से बारिश के कारण कचरे की प्रोसेसिंग नहीं हो पा रही है। जिस कारण यहां कचरा एकत्रित हो गया और आसपास की कालोनी के लोगों ने यहां कचरा डालने से इंकार कर दिया है। उनके पास और जगह भी नहीं है। इसीलिए कचरा डालने के लिए जगह उपलब्ध करवाई जाए। ईओ ने कालोनी के लोगों को सात-आठ दिन तक कचरा डालने पर सहमत किया। इसके बाद ईओ पुराने डंपिंग यार्ड पर भी पहुंचे। जहां उन्होंने निर्देश दिए कि यहां कचरा डालने की जगह बनाई जाए। आगे से कचरा यहीं पर डालकर प्रोसेस किया जाए। इसके बाद कर्मचारियों ने शुक्रवार दोपहर से डोर टू डोर कचरा उठाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

तीन माह से बिल लंबित हैं
कर्मचारियों को वेतन न देने पर एजेंसी के ठेकेदार ने कहा कि तीन माह से बिल लंबित हैं। उनके बिल पास ही नहीं किए जा रहे। वे किसी तरह से काम चला रहे हैं। नगर परिषद अधिकारियों से मांग की है कि जल्द से जल्द उनका बिल पारित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिल में हैं कमियां
उधर, एक्सईएन हिमांशू लाटका ने कहा कि बिल में कुछ कमियां हैं, जिस कारण बिल रुके हुए हैं। एजेंसी को इन्हें दूर करने के लिए बोला गया है।
ईओ रविंद्र कुहाड़ ने कहा कि उन्होंने अभी ज्वाइन किया है। वे पता करवा रहे हैं कि कहां-कहां परेशानी हैं। सभी दिक्कतों को दूर किया जाएगा। चाहे कर्मचारी हों, शहर की जनता हो, नगर परिषद की ओर से किसी को कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। शहर में साफ-सफाई, जनता से जुड़ी नगर परिषद की सेवाओं को सुचारू किया जाएगा। कचरा प्वाइंट का दौरा किया गया है। साथ ही बिल संबंधी परेशानियों को भी दूर करके कर्मचारियों की हर संभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed