{"_id":"67f415eba5fe9f7549077d4f","slug":"dont-let-the-piles-of-wheat-fall-on-the-roads-pradhan-mittal-kaithal-news-c-18-1-knl1004-619381-2025-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कों पर न गिरवाएं गेहूं की ढेरियां : प्रधान मित्तल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कों पर न गिरवाएं गेहूं की ढेरियां : प्रधान मित्तल
Mon, 07 Apr 2025 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 07 Apr 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जाखौली अड्डा स्थित अग्रसेन धर्मशाला में सोमवार को नई अनाज मंडी एसोसिएशन के आढ़तियों की बैठक हुई। इसमें आढ़तियों से सीजन के दौरान गेहूं को सड़कों पर न गिराने की अपील की गई। प्रधान कृष्ण मित्तल ने कहा कि कोई भी आढ़ती मंडी में सड़कों पर गेहूं की ढेरी नहीं उतरवाएगा। मंडी से बाहर फसल डलवाएं।
उन्होंने कहा कि गेहूं के लदान में लगे वाहनों को कोई भी राशि नही दी जाएगी और सभी आढ़तियों को दुकान पर बैठे ही नंबर अनुसार लदाई के लिए वाहन दी जाएंगे। उन्होंने बताया कि सभी तीनों खरीद एजेंसियों के लदे हुए वाहन एक ही धर्मकांटे पर तुलाए जाएंगे और उस कांटे पर वजन जांच करने के लिए एसोसिएशन के सदस्य बैठेगें, ताकि वजन में कोई हेराफेरी न हो सके।
उन्होंने आढ़तियों को बताया कि पिछले वर्ष की जो शॉरटेज सरकार की ओर से वापस दी जानी है, जल्दी ही वह आढ़तियों को मिल जाएगी।
आढ़तियों के पूछने पर उन्होंने बताया कि अतिरिक्त अनाज मंडी की तरह यदि कोई आढ़ती किसानों की फसल कांटे पर तुलवाकर गिरवाता है तो उसकी जिम्मेदारी आढ़ती की खुद की होगी न की एसोसिएशन की।
विज्ञापन
उन्होंने यह भी बताया कि मंडी के आढ़तियों के पैसे मारकर भागने वालों पर सीजन के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता मंडी प्रधान कृष्ण मित्तल ने की। इस अवसर पर चेयरमैन सतनारायण शर्मा, पवन कोटड़ा, पवन बंसल, ईश्वर जैन, रतन खुरानियां, मोहन खुरानियां, मुकेश मंगला, सुरेश कुमार, सुभाष चंद आदि आढ़ती उपस्थित रहे।