{"_id":"683b55d05c0bb2928500253b","slug":"dont-get-misled-by-tobacco-companies-avoid-consuming-nicotine-kaithal-news-c-18-1-knl1004-659770-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: तंबाकू कंपनियों के बहकावे में न आएं, निकोटिन के सेवन से बचें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: तंबाकू कंपनियों के बहकावे में न आएं, निकोटिन के सेवन से बचें
Sun, 01 Jun 2025 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 01 Jun 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। सिविल सर्जन डॉ रेनू चावला ने विश्व तंबाकू निषेध दिवस के उपलक्ष्य पर कार्यालय में सभी अधिकारियो व कर्मचारियों को तंबाकू सेवन के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर तंबाकू सेवन नहीं करने बारे शपथ दिलाई गई।
सिविल सर्जन डॉ. रेनू चावला ने कहा कि तंबाकू कंपनियों के बहकावे में ना आये, तंबाकू व निकोटिन के उपयोग से बचे। विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य केवल जिले के सभी सार्वजनिक स्थलों को तंबाकू मुक्त बनाना है ।उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह विभाग की इस मुहिम में सहयोग करे, क्योंकि तंबाकू उत्पादों का सेवन करने वाले व्यक्ति को बीमारियां जैसे- कैंसर, लकवा, हृदय रोग होने का खतरा ज्यादा होता है।
उन्होंने कहा कि 31 मई को तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर जिला नोडल अधिकारी डॉक्टर नीरज मंगला की अध्यक्षता में गठित टीम ने शहर की कई दुकानों में गैरकानूनी ढंग से लगे हुए तंबाकू उत्पादों के बोर्ड को उतरवाया तथा दुकानदारों की चेतावनी दी। इस मौके पर डॉ दीपक चिकित्सा अधिकारी राजेश कुमार व कुशल टीम में शामिल थे। इस उपलक्ष्य पर सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर तंबाकू के नुकसान बारे में जागरूक किया गया व तंबाकू सेवन नहीं करने बारे शपथ ली।
विज्ञापन
बताया कि नागरिक अस्पताल कैथल में तंबाकू उपभोक्ताओं की तंबाकू छोड़ने के बारे में मुफ्त काउंसलिंग सुविधा प्रदान की गई है।