{"_id":"66c7c4ac83cde98e9e0b0d84","slug":"do-not-click-on-unknown-links-that-come-with-messages-kaithal-news-c-18-1-knl1004-458279-2024-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: मैसेज संग आए अनजान लिंक पर न करें क्लिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: मैसेज संग आए अनजान लिंक पर न करें क्लिक
Fri, 23 Aug 2024 04:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 23 Aug 2024 04:37 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। पहले केवाईसी, वेरिफिकेशन समेत अन्य प्रकार मैसेज भेजकर ठग रिमोट ऐप इंस्टॉल करवाने के बाद अकाउंट को खाली करते थे। इसमें पीड़ित ऐप को इंस्टॉल करता था, लेकिन अब लिंक पर क्लिक करने के बाद लोगों के अकाउंट खाली हो रहे हैं। इससे बचना है तो मैसेज संग आए अनजान लिंक पर क्लिक न करें।
साइबर अपराध से बचने के लिए पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। एसपी राजेश कालिया ने कहा कि साइबर अपराधों से बचाव के लिए समाज के हर व्यक्ति को जागरूक बनना होगा।
एसपी ने कहा कि इंटरनेट का प्रयोग कर कार्य करते समय सावधानी अति आवश्यक है जैसे साइबर अपराध से बचने के लिए किसी अज्ञात लिंक पर क्लिक करने से बचें व सत्यापित एप का ही प्रयोग करें। घर बैठकर कार्य कर पैसे कमाएं और ट्रेडिंग में लालच देने वाले व्हाट्सएप व टेलीग्राम ग्रुपों से सावधान रहना चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि किसी के साथ भी अपनी निजी जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए। अक्षरों संख्याओं और प्रतीकों के संयोजन से एक मजबूत पासवर्ड बनाएं। इंटरनेट पर मौजूद हर चीज पर भरोसा न करें और अपने बच्चों से इंटरनेट के बारे में बात करें और स्वयं को सुरक्षा पैच के साथ अपडेट रखें। यदि कोई साइबर अपराध का शिकार हो जाता है तो ऐसी स्थिति में घबराएं नहीं बल्कि तुरंत इसके संबंध में साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करके अपनी शिकायत रजिस्टर्ड करवाएं।