फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   DMC gets the outside of Geeta Bhawan cleaned

Kaithal News: डीएमसी ने गीता भवन के बाहर से सफाई कराई

Thu, 06 Nov 2025 03:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 06 Nov 2025 03:56 AM IST
विज्ञापन
DMC gets the outside of Geeta Bhawan cleaned
कैथल। शहर के गीता भवन में फैली गंदगी को लेकर डीएमसी कपिल शर्मा ने तुरंत संज्ञान लेते हुए वहां पर सफाई व्यवस्था को दुरुस्त कराया। उन्होंने नगर परिषद के अधिकारियों को शहर में सफाई व्यवस्था निरंतर दुरुस्त करने और धरातल पर उतर चेक करने के सख्ती से निर्देश दिए। उन्होंने गीता भवन में स्कूल के पास फैली गंदगी और वहां कचरे से भरी ट्राली खड़े करने को लेकर अधिकारियों पर नाराजगी जताई। उन्होंने निर्देश दिए कि इसे लेकर एजेंसी को नियमानुसार जुर्माना भी किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सफाई व्यवस्था को लेकर लापरवाही बर्दाश्त नहीं जी जाएगी। बता दें कि गीता भवन में स्कूल के पास मंगलवार को कचरे के ढेर लगे हुए थे। वहीं कचरे को ट्राली में लोड कर वहीं पर खड़ा किया गया था। इससे स्कूल के बच्चों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। मामला संज्ञान में आते ही डीएमसी की तरफ से तुरंत अधिकारियों को निर्देशित कर वहां पर कर्मचारियों को भेज सफाई कराई गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed