फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   dm arrested

हेफेड के पूर्व डीएम राजेश कुमार को कैथल पुलिस ने किया गिरफ्तार

Thu, 18 Jul 2019 11:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
dm arrested
थाना सिविल लाइन पुलिस ने फतेहबाद के कन्हड़ी गांव में रेड करके हेफेड के पूर्व डीएम राजेश कुमार को धोखाधड़ी सहित भ्रष्टाचार निरोधक एक्ट के तहत दर्ज मामले में गिरफ्तार कर लिया है। पूर्व डीएम के खिलाफ मार्च माह में पुलिस ने उक्त मामला दर्ज किया था। जिसमें न्यायालय में पेश करके राजेश कुमार को दो दिन के रिमांड पर लिया है। उनके ऊपर डिफॉल्टर मिलों को पिछले सीजन में धान अलॉट करने व 10 मिलों को तय क्षमता से अधिक धान अलॉट करने के साथ-साथ धान अलॉटमेंट पॉलिसी में कई तरह की अनियमितताओं का आरोप है। 7 मार्च को आरोपी डीएम को सस्पेंड भी किया जा चुका था।
विज्ञापन

27 मार्च को दर्ज मामले में ये था आरोप:पुलिस में दी शिकायत में डीएम हेफेड वीपी मलिक ने कहा था कि हेफेड के पूर्व डीएम राजेश कुमार, जो इस समय सस्पेंड चल रहे हैं। उन्होंने वर्ष 2018-19 के दौरान कस्टम मिलिंग के लिए निजी राइस मिलों में कुछ ऐसे राइस मिलों धान अलॉट कर दिया, जो पहले से ही डिफॉल्टर थे। जिसके कारण हैफेड को 16 करोड़ करोड़ रुपये की वित्तीय हानि हुई है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2017-18 में अलॉट हुई धान की मिलिंग में एमएस श्रीरामजी राइस लैंड नामक फर्म द्वारा गड़बड़ी किए जाने पर इस फर्म के खिलाफ केस दर्ज करवाने के लिए तत्कालीन डीएम हेफेड राजेश कुमार को निर्देश दिया गया था। साथ ही उसके गारंटर्स के खिलाफ केस दर्ज करवाने व उसकी परिसंपत्तियों को जब्त करके रिकवरी के लिए केस दायर करने के लिए कहा गया था। लेकिन डीएम ने उस समय कोई कार्रवाई नहीं की। अपनी शिकायत में डीएम वीपी मलिक ने यह भी आरोप लगाया कि तत्कालीन डीएम राजेश कुमार ने विभाग की पॉलिसी के अनुसार मिलों से जो गारंटी केलिए 5 लाख रुपये की राशि ली जानी थी, वह भी कम ली गई। इसके साथ-साथ डीएम राजेश कुमार ने वरदान राइस मिल को एनओसी जारी कर दी। जबकि यह मिल श्रीराम राइस मिल की गारंटर थी। जबकि श्री राम राइस मिल डिफॉल्टर हो चुकी थी। इसके बावजूद डीएम राजेश कुमार ने वरदान राइस मिल को एनओसी जारी कर दी। इसी प्रकार से हेफेड को हरियाणा एग्रो फूड भी पिछले साल मिल अलॉट की गई। जो श्री राम राइस मिल के गारंटर थे। इन्हें भी धान अलॉट नहीं किया जाना था। जांच के दौरान इस मिल में भी 2683 एमटी धान कम पाया गया। इसी प्रकार से एमएस गुरुनानक एग्रो इंडस्ट्रीज राइस मिल को भी डीएम राजेश कुमार ने एनओसी जारी कर दी। जो डिफॉल्टर फर्म आरएल फूड प्रोडक्ट लिमिटिड की गारंटर थी। बाद में इस फर्म को 6996 एमटी धान अलॉट किया गया। जब जांच की गई तो उसके परिसर में 2342 एमटी धान कम पाया गया था। इसी प्रकार से गणपति राइस मिल सीवन को भी डीएम द्वारा धान अलॉट किया गया। जिसके खिलाफ भी पूरा धान ना देने के कारण सीवन थाने में 3 मार्च को केस दर्ज किया गया था। साथ ही आरएस राइस मिल सीवन का भी 1178 एमटी धान कम पाया गया था। यह सब तत्कालीन डीएम राजेश कुमार द्वारा सरकार की निर्धारित पॉलिसी का उल्लंघन करने के कारण होने के आरोप में केस दर्ज किया गया था। इन पूरे मामलों के कारण एजेंसी करीब 16 करोड़ रुपये का नुकसान का आरोप था।
विज्ञापन

एसपी विरेंद्र सिंह ने कहा कि पुलिस ने फतेहाबाद के कन्हड़ी गांव में छापा मार कर आरोपी डीएम रहे राजेश कुमार को गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया है। जहां से उसे दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed