फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Division among officials of Railway Passenger Welfare Committee

Kaithal News: रेल यात्री कल्याण समिति के पदाधिकारियों में फूट

Tue, 03 Oct 2023 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 03 Oct 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
Division among officials of Railway Passenger Welfare Committee
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। रेल यात्री कल्याण समिति में दो पदाधिकारियों में ही आपस में फूट पड़ गई है। समिति के प्रधान कर्मचंद जिंदल ने वरिष्ठ उप प्रधान लाजपत सिंगला को उनके पद से हटा दिया है।

ये फैसला पद से हटाए गए वरिष्ठ उप प्रधान लाजपत राय सिंगला के रेल यात्री कल्याण समिति की तरफ से दिए गए धरने में न पहुंचने पर लिया गया है। वहीं पद से हटाए गए वरिष्ठ उप प्रधान लाजपत सिंगला ने कहा कि वे समिति के प्रधान के इस फैसल को सिरे से नकारते हैं। क्योंकि बिना एक तिहाई मत के किसी भी पदाधिकारी को उसे पद से नहीं हटाया जा सकता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह फैसला सदन की बैठक में लिया जा सकता है। इसके लिए अलग से बैठक बुलाने की जरूरत होती है। जबकि धरने पर ऐसा कोई फैसला नहीं लिया जा सकता है। जबकि वह समिति के प्राथमिक सदस्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पार्क रोड स्थित शहीद स्मारक के बाहर समिति ने रेल यात्रियों की मांगों पर धरना दिया था। इस धरने के दौरान ही प्रधान ने वरिष्ठ उप प्रधान को उनके पद से हटाने का यह फैसला लिया है। इस फैसले के तहत प्रधान कर्मचंद जिंदल ने कहा कि रेल यात्री कल्याण समिति ने यह निर्णय लिया है कि लाजपत सिंगला की सेवाएं समाप्त की जाती हैं। इसका कारण समिति की गतिविधियों में हिस्सा न लेना है। इसलिए उन्हें सेवा मुक्त किया जाता है। गौरतलब है कि रेल यात्री कल्याण समिति ने रेलवे के मुद्दों को लेकर ही यह धरना दिया था। इसकी अध्यक्षता प्रधान कर्मचंद जिंदल ने की थी। इस मौके पर डाॅ. सजय, सुरेंद्र अरोड़ा, रामकरण, सुखदेव बंसल, विनित मंगला, मुनीष बंसल, जिले सिंह कठवाड़, राजकुमार गर्ग, कपूर चंद गोयल, ईश्वर दास अरोड़ा, अमन गौड़, जितेंद्र बंसल, ज्योति सैनी व संतोष गोयल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed