{"_id":"693b19c791bd260d0c0e60ba","slug":"district-level-competition-on-national-mathematics-day-on-22nd-kaithal-news-c-245-1-kht1011-141981-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: राष्ट्रीय गणित दिवस पर 22 को जिला स्तरीय प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: राष्ट्रीय गणित दिवस पर 22 को जिला स्तरीय प्रतियोगिता
Fri, 12 Dec 2025 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 12 Dec 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। राष्ट्रीय गणित दिवस के अवसर पर 22 दिसंबर को जिले में छात्र–छात्राओं के बीच जिला स्तरीय गणित प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। यह प्रतियोगिता जखौली अड्डा स्थित राजकीय स्कूल में होगी, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।
प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिए गए हैं, जो खंड शिक्षा अधिकारियों के साथ समन्वय कर आयोजन की पूरी प्रक्रिया सुनिश्चित करेंगे। विभाग के अनुसार, इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में गणित के प्रति रूचि, तर्क क्षमता, विश्लेषणात्मक सोच और समस्या समाधान कौशल को बढ़ावा देना है।
गौरतलब है कि राष्ट्रीय गणित दिवस, महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती पर हर वर्ष 22 दिसंबर को मनाया जाता है। इसी संदर्भ में विभाग की ओर से यह जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है ताकि छात्र-छात्राओं को गणित के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिल सके। अधिकारियों ने बताया कि प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में बच्चों के भाग लेने की संभावना है, जिसके लिए विशेष तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विजेताओं को मिलेगा सम्मान
प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले बच्चों को जिला शिक्षा विभाग की ओर से ट्रॉफी, प्रमाणपत्र और प्रोत्साहन पुरस्कार दिए जाएंगे। विभाग ने स्पष्ट किया कि यह कार्यक्रम न केवल मेधावी छात्रों को पहचान देने के लिए है, बल्कि उन विद्यार्थियों को भी प्रोत्साहित करेगा, जिन्हें अधिक अंक नहीं मिलेंगे, ताकि वे गणित के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण और आत्मविश्वास विकसित कर सकें।
वर्जन
राष्ट्रीय गणित दिवस केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को गणित की दुनिया से जोड़ने का एक प्रयास है। रामानुजन ने कम साधनों में विश्व पटल पर अद्भुत सिद्धांत प्रस्तुत किए। बच्चों को उनकी जीवन यात्रा से प्रेरणा लेकर गणित में अपनी अभिरुचि विकसित करनी चाहिए। -छत्रपाल, डीएमएस कैथल