फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Dissatisfaction over not arresting the attacker, carried out a protest march

Kaithal News: हमलावर गिरफ्तार न करने पर नाराजगी, निकाली रोष यात्रा

Tue, 12 Sep 2023 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 12 Sep 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
Dissatisfaction over not arresting the attacker, carried out a protest march
गुहला-चीका। भूना गांव के अनुसूचित जाति की दर्जनों महिलाओं व पुरुषों ने सोमवार को डीएसपी गुहला के खिलाफ शहर में रोष यात्रा निकाल एसडीएम को एक ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


एसडीएम की गैर मौजूदगी में नायब तहसीलदार सुनील कुमार ने ज्ञापन लिया। ज्ञापन में ग्रामीण गोबिंद सिंह, रामफल, विक्रम व कृष्ण ने बताया कि दो मार्च को गांव भूना के कर्म सिंह, भगत सिंह व दर्शन अपनी पैतृक जमीन पर कार्य कर रहे थे कि तभी एक समाज के लगभग 20 लोगों ने इन पर लाठी, डंडों व रिवाल्वर से
विज्ञापन


जान लेवा हमला कर घायल कर दिया था। इस संबंध में तीन जून के सीवन थाना में आर्म एक्ट 25, आईपीसी की धारा 148, 149, 32, 506 व एससी एक्ट के तहत आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था और मामले की जांच डीएसपी गुहला सुनील कुमार ने की थी। उन्होंने बताया कि बाद में राजनैतिक दबाव के चलते मामले की जांच करनाल एसपी को शिफ्ट कर दी और डीएसपी असंध ने इस मामले को बंद कर दिया था। ग्रामीणों ने बताया कि बाद में एससी आयोग व डीजीपी हरियाणा से मिल उन्होंने जांच को दोबारा से खुलवाया तो 25 अगस्त को एसपी कैथल की मौजूदगी में डीएसपी गुहला सुनील कुमार ने 11 लोगों को आरोपी ठहराया था, लेकिन 15 दिन बीत जाने के बावजूद आज तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कहा कि पुलिस आरोपियों को जानबूझ कर बचा रही है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि पुलिस प्रशासन ने आरोपियों को जल्द सलाखों के पीछे नहीं भेजा तो उन्हें गांव से पलायन करने को मजबूर होना पड़ेगा।


मेरे खिलाफ किसी भी प्रकार की रोष यात्रा की मुझे जानकारी नहीं है। भूना में हमला कर घायल करने के मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के अनुसार कार्यवाही की जाएगी। किसी भी दोषी का बख्शा नहीं जाएगा।

सुनील कुमार, डीएसपी गुहला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed